‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान बिग-बॉस 11 सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर घर के अंदर आई हैं। वहीं हिना खान शो का हिस्सा बनने को लेकर पछतावा मेहसूस कर रही हैं। इसके चलते हिना के फैंस और खास तौर पर उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल उन्हें घर के अंदर रोते देख काफी डिस्टर्ब्ड हो रहे हैं। इसके चलते हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है। उनका ये पोस्ट हिना के हेटर्स के लिए भी है।
अपने पोस्ट में रॉकी लिखते हैं, ‘मैं उन्हें बहुत मिस करता हूं। इसलिए मेरे लिए उन्हें ऐसे देखना बहुत कठिन है। हिना ने घर में किसी के साथ कभी कोई गाली-गलौच नहीं की। उन्होंने कभी घर से भागने के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने अपने टास्क को कभी भी बेमन से नहीं किया, हमेशा एफर्ट्स डाले। उन्होंने हमेशा सही का साथ दिया है और उसके लिए वह हमेशा खड़ी हुई हैं। ‘ वहीं उन्होंने हेटर्स को जवाब देते हुए लिखा, ‘कुछ हेटर्स उन लोगों को सपोर्ट कर रहे हैं जिनकी एसोसिएशन ने उन्हें खुद बैन कर दिया है। या उन्हें सपोर्ट किया जा रहा है जो पाकिस्तान के जीतने पर यू-ट्यूब पर बेपर्दा होते हैं। जो लोग घर के अंदर सेफ रहने के लिए रिलेशनशिप में होने का ढोंग करते हैं। आप ऐसे लोगों को कैसे सपोर्ट कर सकते हैं, क्या आप अंधे हैं?’
आगे रॉकी लिखते हैं, ‘हिना बहुत स्ट्रॉन्ग हैं इतना कुछ होने पर भी वह जमी हुई हैं। हिना को किसी फुटेज की जरूरत नहीं है। लेकिन ये बाकी लोग 5 साल तक बिग-बॉस के घर में भी रहेंगे ना तो भी उतना कवर नहीं कर पाएंगे।’