बिग बॉस 10 के तीसरे एलिमिनेशन राउंड में ओम स्वामी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कंटेस्टंट स्वामी ओमजी महाराज पहले दिन से अपनी बातों और अपने व्यवहार के चलते सुर्खियों और खबरों में बने हुए थे। घर की महिला सदस्यों के साथ उनका व्यवहार और अपनी बड़ी बड़ी बातों के चलते उनका कई मजाक भी बनाया गया। ऐसा माना जा रहा था कि अपनी लोकप्रियता के कारण शायद वो एलिमिनेट होने से बच जाए। लेकिन तीसरे हफ्ते ही पब्लिक वोटिंग में उन्हें बाहर कर दिया गया। स्वामी ओम ने पब्लिटी पाने के लिए कई तरीके आजमाएं लेकिन अब आपको वो बिग बॉस के घर में नहीं नजर आएंगे।
हालांकि अभी उन्हें घर से बाहर नहीं किया गया उन्हें एविक्शन के बाद एक सीक्रेट रूम में रखा गया है। ओम स्वामी इस सिक्रेट रूम से घर के बाकी सदस्यों ना सिर्फ सुन पा रहे है बल्कि उन पर हर पल नजर भी बनाए हुए हैं। मीडिया में ये भी खबर चल रही है कि ओम स्वामी के खिलाफ कई केस मीडिया में चल रहे हैं। इसी कारण उन्हें पुलिस ओम स्वामी को खोज रही है।
#OmSwami ji exits the #BB10 house!
RT and share your views! #BB10WeekendKaVaar pic.twitter.com/bCHXjZshaV— Bigg Boss (@BiggBoss) November 6, 2016
ओम स्वामी का अपनी टीम से कई बार झगड़ा काफी सीरियस भी हो गया लेकिन उनके जाने के बाद नवीन, मनवीर और मनू रोते हुए नजर आए। हालांकि दोनों ने बाद में बाबा की खूब बुराई बी की। लोपामुद्रा के साथ स्वामी ओम के झगड़े घर में हर बार सुर्खियों में रहे। बाबा ने कई बार लोपा को मिस वर्ल्ड बना देने एक्ट्रेस बना देने का भी बात कही। वो लोपामुद्रा को काले जादू की धमकी भी दे चुके थे। ओमजी का मोनालिसा के साथ पूल डांस की भी बहुत चर्चा हुई। हालांकि आखिरी दिन सलमान ने उनकी इन बातों पर काफी खिचाई भी की। अपने एविक्शन के दिन बाबा जी ‘रॉक स्टार’ के अवतार में नजर आए। बाबा जी को यह एहसास तक नहीं था कि उन्हें आज ‘बिग बॉस’ के घर को अलविदा कहना होगा। ओम स्वामी सिक्रेट रूम से भी बाहर हो जाएंगे या अभी दुबारे वापस लौटेंगे ये अभी कुछ दिन में साफ हो जाएगा।

