बिग बॉस 10 शो की कंटेस्टेंट मोनालिसा की सोशल मीडिया पर कुछ पिक्चर्स इन दिनों खूब वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इन पिक्चरों में जो आदमी नजर आ रहे हैं। दरहसल वो मोना लिसा के पति है। यह खबर इसलिए भी रोचक है कि मोनालिसा की नजदीकियां बिग बॉस के घर में मनू पंजाबी के साथ देखी जा रही है। पहले यह जोड़ी सिर्फ आपस में गहरी बातचीत करते और हाथ पकड़ते ही नजर आई लेकिन अब बात किस तक पहुंच चुकी है। एक टास्क के दौरान मोनालिसा और मनु पंजाबी की को गाल पर किस किया था।
जहां बिग बॉस में ये सब हो रहा है तो वहीं मोनालिसा की शादी की पिक्चर भी सामने आ रही है। मोनालिसा ने शो के दौरान अभी तक एक बार भी ये बात नहीं कही है कि वो शादीशुदा हैं। जो शख्स पिक्चर में मोनालिसा के साथ नजर आ रहा है उसका नाम मधन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा मधन के साथ शादी रचा चुकी हैं लेकिन दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं। तलाक हुआ है या नहीं इस बात पर स्थिती अभी स्पष्ठ नहीं हुई है। दूसरी और मनु पंजाबी भी प्रिया जैन नाम की लड़की के साथ सगाई कर चुके हैं और इस बात का खुलासा वह खुद शो पर कर चुके हैं।
गौतमी ने किया कमल हसन से 13 साल बाद अलग होने का फैसला; कमल ने कहा- इस पर कोई बयान नहीं देंगे
बॉलीवुड में आने से पहले मोनालिसा ने कई बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। फिर बॉलीवुड में अजय देवगन के साथ सिंघम से अपनी बॉलीवुड इनिंग की शुरुआत की। फिल्म ब्लैकमेल में आयटम सांग भी किया। इस फिल्म में वे अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी नजर आईं। मोनालिसा मूल रूप से बंगाली परिवार से हैं। उन्होंने अपने अंकल की एडवाइस पर नाम बदलकर मोनालिसा रख लिया था। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। लेकिन भोजपुरी फिल्में उनकी पहली पसंद रहीं। उन्होंने करीब पचास भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। भोले शंकर नाम की फिल्म से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
