KBC 11 Sanoj Raj First crorepati of This Season: बिहार के सुशील कुमार के बाद सनोज राज ‘कौन बनेगा करोड़पति-11’ (Kaun Banega Crorepati 11) में सप्त कोटि सवाल तक पहुंचे हैं। ढोंगरा गांव के रहने वाले सनोज (Sanoj Raj) , सुशील कुमार के बाद दूसरे बिहारी हैं, जिन्होंने 1 करोड़ की धनराशि अपने नाम की है। इसके पहले पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने 5 करोड़ की रकम जीती थी। हालांकि केबीसी-11 (Kbc 11) में आखिरी सवाल का सही जवाब देने वाले को 7 करोड़ रुपए की रकम दी जाएगी। सनोज के करोड़पति बनने का खुलासा खुद सोनी टीवी चैनल ने एक प्रोमो वीडियो शेयर कर दी है।
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कहते हैं एक करोड़ और सनोज राज खुशी से उछल पड़ते हैं। इसके बाद सनोज का इंट्रोडक्शन वीडियो के कुछ सीन दिखाए जाते हैं। जिसमें सनोज अपने पिता संग खेत में काम कर रहे हैं। वहीं सनोज कहते हैं कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। प्रोमो के अंत में दिखाया गया है कि सनोज 7 करोड़ रुपए के लिए आखिर सवाल का सामना करते हैं। 7 करोड़ के सवाल को देखकर सनोज हैरानी भरा एक्सप्रेशन्स देते हैं। इस एपिसोड को गुरूवार और शुक्रवार प्रसारित किया जाएगा।
Sanoj Raj is our season's first Crorepati! He will attempt the jackpot question for Rs 7 Crores now. Will he succeed? Find out on #KBC, this Thursday and Friday at 9 PM @SrBachchan pic.twitter.com/eVEuX7esNb
— sonytv (@SonyTV) September 10, 2019
खास बात यह है कि शो के सिलसिले में सनोज पहली बार मुंबई गए थे। उनके पिता रामजनम शर्मा पेशे से एक किसान हैं और सनोज ने बीटेक किया है। फिलहाल सनोज दो सालों से सहायक कमांडेंट हैं। बता दें कि केबीसी के इस सीजन में बिहार के रंजीत कुमार 25 लाख रुपए की धनराशि अपने नाम करने में सफल रहे थे। रंजीत कुमार गुड़गांव में इलेक्ट्रिशियन हैं। केबीसी के 11 वें सीजन के इस एपिसोड के आखिरी सवाल के लिए दर्शक उत्साहित हैं। आने वाले एपिसोड में देखना होगा कि क्या सनोज राज अपने नाम 7 करोड़ की धनराशि कर पाएंगे या फिर कर देंगे गेम क्विट?