रितेश पांडे के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) हैलो कौन के Tik Tok पर धमाल मचाने के बाद बहुत से भोजपुरी सिंगर इसी के इर्द-गिर्द गाने बनाने लगे। Tik Tok की लोकप्रियता देखते हुए कई म्यूजिक कंपनियां भी ऐसे ही गानों की डिमांड करने लगी हैं। रितेश पांडे के बाद खेसारी लाल, पवन सिंह भी इसपर गाने लेकर आए वहीं अब अक्षरा सिंह टिक टॉक पर एक गाना लेकर आईं है।
अक्षरा सिंह के इस गाने के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके बोल हैं- कॉल करूं क्या (Call Karen Kya)। वीडियो को 2 दिन के भीतर ही 1 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा चुका है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है। पिछले साल अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि एक्टर के कारण उनके गाने को नामी म्यूजिक कंपनियों पर रिलीज होने से रोका जा रहा है।
गाने के बोल आशीष वर्मा ने लिखे हैं। संगीत भी आशीष का ही दिया हुआ है जिसमें अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बीच में एक्ट्रेस ने रैप भी किया है। इससे पहले भोजपुरी टिक टॉक स्पेशल सॉन्ग के रूप में अंकुश राजा का गाना आया था जिसका टाइटल भी रितेश के गाने हैलो कौन पर रखा गया था। अंकुश के इस गाने में भी फीमेल वॉयस के रूप में अंतरा सिंह प्रियंका की ही आवाज। रितेश पांडे के गाने में भी अंतरा सिंह ने ही आवाज दी थी।
भोजपुरी की ग्लैमरस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इंटरनेट सेंसेशन के तौर पर जानी जाती हैं। अक्षरा सिंह ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि एक सिंगर और होनहार डांसर भी हैं। इसके आलावा अक्षरा सिंह सैड सॉन्ग के लिए भी जानी जाती हैं। वह ऐसे दसियों सैड सॉन्ग गा चुकी हैं जो काफी सुने देखे गए थे। फिलहाल अक्षरा सिंह का ये गाना सोशल प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है।