Tara Sutaria-Aadar Jain break up: तारा सुतारिया और आदर जैन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में आदर और तारा की शादी की खबरें आ रही थीं और ऐसे में ब्रेकअप की खबरों ने दोनों के फैंस को चौंका दिया है। ‘हीरोपंती 2’ की एक्ट्रेस अक्सर आदर जैन के फैमिली फंक्शन में उनके साथ नजर आती थीं। शादी-पार्टी में भी दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आते थे। खबरों के मुताबिक दोनों कपल के तौर पर जरूर अलग हो गए हैं लेकिन दोनों की दोस्ती बनी रहेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ”तारा सुतारिया और आदर जैन ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। वे दोनों परिपक्व हैं और अभी भी दोस्त बने रहेंगे और एक-दूसरे की देखभाल करेंगे।”

कौन हैं आदर जैन?

आदर रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं। रीमा जैन दिवंगत एक्टर राज कपूर की बेटी हैं। 28 साल के आदर जैन ने 2017 में ‘कैदी बैंड’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तारा और आदर ने अगस्त 2020 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बनाया था जब तारा ने आदर के जन्मदिन के मौके पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, “हमेशा के लिए तुम्हारी, हमेशा के लिए मेरा, हमेशा हमारा! मेरे पसंदीदा व्यक्ति आदर जैन को जन्मदिन की बधाई।”

तारा ने आदर संग अपने रिश्ते पर की थी बात

इससे पहले एक मीडिया इंटरव्यू में तारा ने आदर संग अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा था, “ऐसे कई लोग हैं जो लगातार एक्टर्स से कहते हैं कि उन्हें अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप रहना चाहिए, लेकिन मुझे ऐसा करने का कोई कारण नहीं दिखता। मैं नहीं मानती कि जब आप किसी चीज या किसी पर गर्व करते हैं तो छिपाने के लिए कुछ भी है।”

तारा सुतारिया का वर्क फ्रंट

तारा सुतारिया ने अनन्या पांडे के साथ साल 2019 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू किया था। वह आखिरी बार एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थीं। तारा ने मरजावां और हीरोपंती 2 में भी काम किया है।

आदर जैन का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो आदर को आखिरी बार जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और एल्नाज़ नोरोज़ी के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में देखा गया था। एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई।