‘बिग बॉस 19’ की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को अपनी अमीरी और आलीशान लाइफ के बारे में बात करने के लिए काफी ट्रोल किया गया। शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें फेक कहा और उनके खिलाफ कई दावे किए। तान्या ने शो में जिन्हें दोस्त बनाया उन्होंने भी तान्या की बातों पर यकीन नहीं किया और उन्हें झूठी बताया। अब शो खत्म होने के बाद तान्या बिना कुछ कहे एक-एक कर सबको जवाब दे रही हैं।

तान्या ने शो में अपने किचन की लिफ्ट के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी कई फैक्ट्रियां हैं। उनकी बातों पर किसी ने विश्वास नहीं किया, लेकिन ये सब सच साबित हो रहा है। तान्या अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हर उस चीज का सबूत दे रही हैं, जिनके लिए उन्हें ट्रोल किया गया। उनकी किचन में वास्तव में वो लिफ्ट है, जिसकी बात वो बिग बॉस के घर में किया करती थीं।

एक एपिसोड में तान्या मित्तल ने घरवालों को किचन की लिफ्ट के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, “हमारी किचन में लिफ्ट है, ऊपर वाले किचन तक जाने के लिए। उसमें खाना रखो ऊपर वाली किचन में पहुंच जाता है।” अब तान्या ने न्यूज पिंच को अपने घर का होम टूर दिया है। इसके वीडियो क्लिप उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किए गए हैं। एक वीडियो में उनकी फैक्ट्री दिखाई गई। दूसरी वीडियो उनके घर का है। जैसे ही कैमरा एक अलमारी की ओर घूमता है, एंकर पूछता है कि यह क्या है, जिस पर तान्या बताती है कि यह वही किचन लिफ्ट है जिसका जिक्र उन्होंने बिग बॉस में किया था। तान्या के दावों से आश्वस्त होकर एंकर ने कहा कि किचन लिफ्ट है। इसके बाद तान्या ने इसे आठवां अजूबा बताया।

यह भी पढ़ें: ‘प्रिया सचदेव हर महीने लेती हैं 5 करोड़ सैलरी’, संजय कपूर की बहन का दावा- नेचुरल नहीं थी भाई की मौत

शो में तान्या ने नीलम गिरी को ये भी बाया था कि उनके घर में कई फ्लोर हैं और हर फ्लोर पर 5 नौकर हैं और उनके घर में 7 ड्राइवर हैं। उन्होंने कहा था, “मेरा घर बहुत सुंदर है। बिल्कुल जैसा स्वर्ग होता है ना? अगर धरती पर होता तो ऐसा ही दिखता। सपनों जैसा है। तुझे 5 स्टार या 7 स्टार होटल सस्ते लगेंगे उसके आगे। पूरा एक फ्लोर है मेरे कपड़ों के लिए 2500 वर्ग फीट मैं हूं मेरे कपड़े। हर फ्लोर पर 5 नौकर रहते हैं और 7 ड्राइवर हैं।”

यह भी पढ़ें: ‘फैंस नहीं गिद्ध हैं’, भीड़ में फंसी अभिनेत्री निधि अग्रवाल, कार तक पहुंचने में धक्का-मुक्की, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

शो खत्म होने के बाद तान्या ने वो हर क्लिप देखा, जिसमें बिग बॉस के घरवालों ने उनकी बातों को और उन्हें फेक बताया। शो के बाद इंटरव्यू में तान्या से इन सब चीजों पर रिएक्ट करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। मगर जब वो अपने घर ग्वालियर पहुंचीं तो अपने घरवालों को देख वो फूट-फूटकर रोईं और उन्होंने ये भी कहा कि सब लोग उन्हें फेक बोल रहे थे।