Tanhaji Box Office Collection Day 7:  अजय देवगन की फिल्म ताना जी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। ऐसे में तानाजी ने सलमान खान की दबंग 3 को पछाड़ दिया है। अजय देवगन की फिल्म तानाजी ने 7वें दिन में 128 करोड़ से ज्यादा रुपए कमा लिए हैं। वहीं सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ने 7 दिन के अंदर 126 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे।

20 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ने 7 वें दिन में 126 करोड़ 55 लाख करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की तानाजी ने शुक्रवार 17 जनवरी को 7वें दिन पर 12 करोड़ रुपए कमा डाले हैं। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन 128 करोड़ हो चुका है।

बता दें, ओपनिंग डे पर तानाजी ने 15 करोड़ 10 लाख रुपए कमाए थे। शनिवार को फिल्म ने कमाए 20 करोड़ 57 लाख रुपए। रविवार को फिल्म तानाजी ने कलेक्ट किए26 करोड़ 26 लाख रुपए। सोमवार को फिल्म ने कमाए 13 करोड़ 75 लाख रुपए। मंगलवार को अजय की फिल्म की 15 करोड़ 28 लाख रुपए की कमाई हुई। बुधवार को कमाए गए 16 करोड़ 72 लाख रुपए। गुरुवार को 11 करोड़ 23 लाख रुपए कमाए गए। अब बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म तानाजी ने 11 से 12 करोड़ रुपए की कमाई की है।

बता दें, सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का क्रेज भी फैंस पर लंबे समय तक छाया रहा था। दबंग 3 ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ 50 लाख रुपए कमाए थे। शनिवार को कमाई हुई थी 24 करोड़ 75 लाख रुपए। रविवार को फिल्म ने कमाए थे 31  करोड़ 90 लाख रुपए। मंगलवार को फिल्म ने कमाए थे 12 करोड़ रुपए। बुधवार को दबंग 3 ने कमाए थे 15 करोड़ 70 लाख रुपए। गुरुवार को सलमान की फिल्म ने कमाए थे 7 करोड़ रुपए।

अब देखना ये बाकी है कि अजय देवगन की फिल्म तानाजी और क्या क्या नए कारनामें करके दिखाती है। बताते चलें फिल्म तानाजी में अजय देवगन के साथ काजोल भी हैं। काजोल और अजय को देख कर फैंस काफी खुश हैं। वहीं सैफ अली खान इस फिल्म में बड़े ही क्रूर विलेन की भूमिका में हैं।