Tanhaji Movie Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वारियर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने पहले दिन जहां 15.10 करोड़ रुपए की कमाई की वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई और फिल्म ने 20.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जानकारों की मानें तो अजय देवगन की फिल्म तानाजी तीसरे दिन यानी रविवार को भी बंपक कमाई करते हुए आरम से 50 करोड़ा का आकड़ा पार कर सकती है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार तानाजी ने मुंबई, CP (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र), निजाम में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है वहीं बिजनेस टुडे में छपी खबर के अनुसार फिल्म को ईस्ट पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में काफी सराहा गया है। वहीं गुजरात में भी फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखा गया। मालूम हो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ट मित्र तानाजी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन, तानाजी के रुप में नजर आ रहे हैं। अजय ने अपने रोल को बखूबी निभाया है वहीं फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान के किरदार में जान डाल दी है।
Highlights
तानाजी की हर तरफ हो रही तारीफ,वन वर्ड रिव्यू में अजय देवगन की फिल्म को कहा गया- सुपर्ब
तानाजी फैंस कह रहे हैं कि वह सबसे पहले देश से जुड़ी फिल्म देखना चाहेंगे। न कि छपाक
अजय देवगन की फिल्म ताना जी संबित पात्रा को भी आई पसंद, जी भर करनेकी फिल्म की तारीफ..
फिल्म तानाजी की सफलता के बाद अजय देवगन ने एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को शुक्रिया कहा- उन्होंने कहा कि दिल से वह अपने फैंस को शुक्रिया कहनाचाहते हैं कि उन्होंनें तानाजी फिल्म को इतना प्यार दिया। उन्होंने आगे रहा मैं चाहता हूं कि हर कोई इस फिल्म को देखें और दुनिया को उनके बारे में बताएं।
फिल्म क्रिटिक रवींद्र त्रिपाठी के मुताबिक- फिल्म इतिहास पर आधारित है लेकिन कई जगहों पर कल्पना का सहारा लिया गया है। तानाजी की भूमिका अजय देवगन ने निभाई है और काजोल ने उनकी पत्नी सावित्रीबाई की। सैफ अली खान खलनायक उदयभान की भूमिका में हैं। फिल्म थ्री-डी में है और विजुअल इफैक्ट का काफी इस्तेमाल हुआ है। वीएफएक्स तकनीक का भी।`तानाजी द अनसंग वारियर’ एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है और इसके कुछ दृश्य बेहद रोचक है। खासकर ताना जी के नेतृत्व में मराठा सैनिकों के सिंहगढ़ के किले में गुप्त दरवाजों से इसमें घुसने वाले।
छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ट मित्र तानाजी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन, तानाजी के रुप में नजर आ रहे हैं। अजय ने अपने रोल को बखूबी निभाया है वहीं फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान के किरदार में जान डाल दी है।
Ajay Devgn की फिल्म Tanhaji- तानाजी मालसुरे के जीवन से प्रेरित है । तानाजी 17वीं सदी में शिवाजी के प्रमुख सहयोगी थे।उन्होंने कोंढाणा के किले को जीतने के लिए जान की बाजी लगा दी थी। इस किले को सिंहगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। लड़ाई तत्कालीन मुगल बादशाह औरंगजेब के एक सिपहसालार उदयभान से हुई थी। युद्ध जीतने के बाद तब शिवाजी ने कहा था- `गढ़ तो आया पर सिंह चला गया’। स्कूली पुस्तकों मे भी यही पढ़ाया जाता है।
तानाजी की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। आधे से ज्यादा कमाई तानाजी को मुंबई से मिली है। दिल्ली और यूपी में फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है जितनी की मुंबई में हुई है। मराठा और छत्रपति शिवाजी महाराज के चाहने वाले तानाजी को देखने के लिए भारी संख्या में चौथे दिन भी पहुंच रहे हैं।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार तानाजी ने मुंबई, CP (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र), निजाम में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है वहीं बिजनेस टुडे में छपी खबर के अनुसार फिल्म को ईस्ट पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में काफी सराहा गया है। वहीं गुजरात में भी फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखा गया।
अजय देवगन की तानाजी जल्द ही 100 करोड़ रुपए की कमाई पर पहुंच सकती है। माना जा रहा है कि य़े फिल्म साल की पहली ब्लॉक बस्टर हिट फिल्म बन सकती है।
तानाजी की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। आधे से ज्यादा कमाई तानाजी को मुंबई से मिली है। दिल्ली और यूपी में फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है जितनी की मुंबई में हुई है। मराठा और छत्रपति शिवाजी महाराज के चाहने वाले तानाजी को देखने के लिए भारी संख्या में चौथे दिन भी पहुंच रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर तानाजी का प्रदर्शन कमाल का है। फैंस ने अजय देवगन को तानाजी के किरदार में बहुत पसंद किया है। काजोल का रोल बेशक छोटा है फिर भी काजोल को सावित्रिबाई के किरदार में बहुत पसंद की जा रही है।
तान्हाजी में निगेटिव रोल में सैफ अली खान अपना दमदार असर छोड़ते हैं। उदयभान को सनकीपन उनके अभिनय में झलकता है और उन्होंने इसे कैरीकेचर बनने से बचाया है। सैफ इससे पहले भी फिल्म ओमकारा में अजय देवगन के साथ लंगड़ा त्यागी का किरदार निभा चुके हैं जिसे फैंस से खूब प्यार मिला था।
तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फूल और कांटे से अजय देवगन ने अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान वह कई पड़ावों को पार किया और भारतीय सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरे। यही नहीं अजय ना सिर्फ एक्टर बल्कि डायरेक्टर और निर्माता तक का सफर तय किया।
सैफ अली खान की पिछले साल आई फिल्म लाल कप्तान बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन तानाजी में सैफ अली खान ने धमाकेदार वापसी की है।
अजय देवगन फिल्म तानाजी के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं। अजय ने ट्वीटर के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की और फैंस का शुक्रिया कहा। फिल्म को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है।
अजय देवगन ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जो प्यार आपने तानाजी को दिया है, उसके लिए मैं दिल से आप लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। ज्यादा से ज्यादा हिंदुस्तानी जो यहां या ओवरसीज में रहते हों, मैं चाहूंगा कि वह तानाजी का सैक्रिफाइस देखें और दुनिया को बताएं।
एक्शन हीरो अजय देवगन रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल सीरीज के चौथे भाग में भी नजर आएंगे। इस बात की जानकारी कुछ समय पहले खुद निर्देशक रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए दी थी।
तान्हाजी फिल्म में मराठा और मुगलों की जंग को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, सैफ और काजोल लीड रोल में हैं। इसके अलावा सैफ जवानी जानेमन में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर काजोल और अजय देवगन की केमिस्ट्री पसंद आ रही है।
तान्हाजी में निगेटिव रोल में सैफ अली खान अपना दमदार असर छोड़ते हैं। उदयभान को सनकीपन उनके अभिनय में झलकता है और उन्होंने इसे कैरीकेचर बनने से बचाया है। इससे पहले सैफ की लाल कप्तान आई थी जो फ्लॉप साबित हुई थी।
तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फूल और कांटे से अजय देवगन ने अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान वह कई पड़ावों को पार किया और भारतीय सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरे। यही नहीं अजय ना सिर्फ एक्टर बल्कि डायरेक्टर और निर्माता तक का सफर तय किया।
तानाजी को भारत में 3880 स्क्रीन्स मिली हैं वहीं अगर ओवरसीज की बात करें तो इस फिल्म को 660 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म को 4540 स्क्रीन्स मिली हैं।
अजय देवगन फिल्म तानाजी के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं। अजय ने ट्वीटर के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की और फैंस का शुक्रिया कहा।