Tanhaji Movie Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वारियर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ने पहले दिन जहां 15.10 करोड़ रुपए की कमाई की वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई और फिल्म ने 20.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जानकारों की मानें तो अजय देवगन की फिल्म तानाजी तीसरे दिन यानी रविवार को भी बंपक कमाई करते हुए आरम से 50 करोड़ा का आकड़ा पार कर सकती है।

ट्रेड ए‍नालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार तानाजी ने मुंबई, CP (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र), निजाम में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है वहीं बिजनेस टुडे में छपी खबर के अनुसार फिल्म को ईस्ट पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्च‍िम बंगाल में काफी सराहा गया है। वहीं गुजरात में भी फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखा गया। मालूम हो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ट मित्र तानाजी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन, तानाजी के रुप में नजर आ रहे हैं। अजय ने अपने रोल को बखूबी निभाया है वहीं फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान के किरदार में जान डाल दी है।

Live Blog

15:15 (IST)13 Jan 2020
Tanhaji: वनवर्ड रिव्यू शानदार- सुपर्ब

तानाजी की हर तरफ हो रही तारीफ,वन वर्ड रिव्यू में अजय देवगन की फिल्म को कहा गया- सुपर्ब

14:20 (IST)13 Jan 2020
छपाक से पहले Tanhaji...

तानाजी फैंस कह रहे हैं कि वह सबसे पहले देश से जुड़ी फिल्म देखना चाहेंगे। न कि छपाक

13:10 (IST)13 Jan 2020
संबित पात्रा को भायी #TanhajiTheUnsungWarrior

अजय देवगन की फिल्म ताना जी संबित पात्रा को भी आई पसंद, जी भर करनेकी फिल्म की तारीफ..

12:34 (IST)13 Jan 2020
तानाजी की सफलता पर अजय देवगन ने फैंस को दिए रिएक्शन- कहा थैंक्यू...

फिल्म तानाजी की सफलता के बाद अजय देवगन ने एक वीडियो के जरिए अपने फैंस को शुक्रिया कहा- उन्होंने कहा  कि दिल से वह अपने फैंस को शुक्रिया कहनाचाहते हैं कि उन्होंनें तानाजी फिल्म को इतना प्यार दिया। उन्होंने आगे रहा मैं चाहता हूं कि हर कोई इस फिल्म को देखें और दुनिया को उनके बारे में बताएं। 

11:15 (IST)13 Jan 2020
डी में विजुअल इफैक्ट के साथ परोसी गई Tanhaji, दर्शक अजय देवगन की एक्टिंग के मुरीद

फिल्म क्रिटिक रवींद्र त्रिपाठी के मुताबिक- फिल्म इतिहास पर आधारित है लेकिन कई जगहों पर कल्पना का सहारा लिया गया है। तानाजी की भूमिका अजय देवगन ने निभाई है और काजोल ने उनकी पत्नी सावित्रीबाई की। सैफ अली खान खलनायक उदयभान की भूमिका में हैं। फिल्म थ्री-डी में है और विजुअल इफैक्ट का काफी इस्तेमाल हुआ है। वीएफएक्स तकनीक का भी।`तानाजी द अनसंग वारियर’ एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है और इसके कुछ दृश्य बेहद रोचक है। खासकर ताना जी के नेतृत्व में मराठा सैनिकों के सिंहगढ़ के किले में गुप्त दरवाजों से इसमें घुसने वाले।

10:52 (IST)13 Jan 2020
तानाजी के रुप में जम रहे Ajay Devgn

छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ट मित्र तानाजी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन, तानाजी के रुप में नजर आ रहे हैं। अजय ने अपने रोल को बखूबी निभाया है वहीं फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान के किरदार में जान डाल दी है।

10:40 (IST)13 Jan 2020
तानाजी ने मराठाओं की जीत के लिए लगा दी थी जानकी बाजी

Ajay Devgn की  फिल्म Tanhaji- तानाजी मालसुरे के जीवन से प्रेरित है । तानाजी 17वीं सदी में शिवाजी के प्रमुख सहयोगी थे।उन्होंने कोंढाणा के किले को जीतने के लिए जान की बाजी लगा दी थी। इस किले को सिंहगढ़ के नाम से भी जाना जाता है। लड़ाई तत्कालीन मुगल बादशाह औरंगजेब के एक सिपहसालार उदयभान से हुई थी। युद्ध जीतने के बाद तब शिवाजी ने कहा था- `गढ़ तो आया पर सिंह चला गया’। स्कूली पुस्तकों मे भी यही पढ़ाया जाता है।

10:30 (IST)13 Jan 2020
तानाजी की कमाई में लगातार इजाफा..

तानाजी की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। आधे से ज्यादा कमाई तानाजी को मुंबई से मिली है। दिल्ली और यूपी में फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है जितनी की मुंबई में हुई है। मराठा और छत्रपति शिवाजी महाराज के चाहने  वाले तानाजी को देखने के लिए भारी संख्या में चौथे दिन भी पहुंच रहे हैं। 

10:11 (IST)13 Jan 2020
मुंबईवासियों को पसंद आई तानाजी, अजय की चांदी-चांदी..

ट्रेड ए‍नालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार तानाजी ने मुंबई, CP (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र), निजाम में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है वहीं बिजनेस टुडे में छपी खबर के अनुसार फिल्म को ईस्ट पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्च‍िम बंगाल में काफी सराहा गया है। वहीं गुजरात में भी फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखा गया।

10:00 (IST)13 Jan 2020
अजय देवगन की तानाजी बनेगी 2020 का पहली ब्लॉकबस्टर हिट?

अजय देवगन की तानाजी जल्द ही 100 करोड़ रुपए की कमाई पर पहुंच सकती है। माना जा रहा है कि य़े फिल्म साल की पहली ब्लॉक बस्टर हिट फिल्म बन सकती है। 

09:16 (IST)13 Jan 2020
छत्रपति शिवाजी महाराज के फैंस पहुंच रहे सिनेमाघर,देख रहे ताना जी..

तानाजी की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है। आधे से ज्यादा कमाई तानाजी को मुंबई से मिली है। दिल्ली और यूपी में फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है जितनी की मुंबई में हुई है। मराठा और छत्रपति शिवाजी महाराज के चाहने  वाले तानाजी को देखने के लिए भारी संख्या में चौथे दिन भी पहुंच रहे हैं। 

08:35 (IST)13 Jan 2020
काजोल अजय को पसंद कर रहे फैंस, बोले दर्शक- जम रहे हैं दोनों..

बॉक्स ऑफिस पर तानाजी का प्रदर्शन कमाल का है। फैंस ने अजय देवगन को तानाजी के किरदार में बहुत पसंद किया है। काजोल का रोल बेशक छोटा है फिर भी काजोल को सावित्रिबाई के किरदार में बहुत पसंद की जा रही है।

23:53 (IST)12 Jan 2020
उदयभान के किरदार की तरह ओमकारा में भी सैफ ने अजय के साथ दिखाया था दम

तान्हाजी में निगेटिव रोल में सैफ अली खान अपना दमदार असर छोड़ते हैं। उदयभान को सनकीपन उनके अभिनय में झलकता है और उन्होंने इसे कैरीकेचर बनने से बचाया है। सैफ इससे पहले भी फिल्म ओमकारा में अजय देवगन के साथ लंगड़ा त्यागी का किरदार निभा चुके हैं जिसे फैंस से खूब प्यार मिला था।

22:00 (IST)12 Jan 2020
अजय देवगन के लिये लकी साबित हुई उनके करियर की 100वीं फिल्म

तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फूल और कांटे से अजय देवगन ने अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान वह कई पड़ावों को पार किया और भारतीय सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरे। यही नहीं अजय ना सिर्फ एक्टर बल्कि डायरेक्टर और निर्माता तक का सफर तय किया।

18:56 (IST)12 Jan 2020
लाल कप्तान के बाद सैफ अली खान की जबरदस्त वापसी

सैफ अली खान की पिछले साल आई फिल्म लाल कप्तान बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन तानाजी में सैफ अली खान ने धमाकेदार वापसी की है। 

18:16 (IST)12 Jan 2020
तानाजी को मिल रहे रिस्पांस पर, अजय देवगन ने कहा शुुक्रिया

अजय देवगन फिल्म तानाजी के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं। अजय ने ट्वीटर के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की और फैंस का शुक्रिया कहा। फिल्म को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। 

15:50 (IST)12 Jan 2020
अजय देवगन ने की अपील...

अजय देवगन ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जो प्यार आपने तानाजी को दिया है, उसके लिए मैं दिल से आप लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। ज्यादा से ज्यादा हिंदुस्तानी जो यहां या ओवरसीज में रहते हों, मैं चाहूंगा कि वह तानाजी का सैक्रिफाइस देखें और दुनिया को बताएं।

15:10 (IST)12 Jan 2020
रोहित शेट्टी के साथ नजर आएंगे अजय देवगन

एक्शन हीरो अजय देवगन रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल सीरीज के चौथे भाग में भी नजर आएंगे। इस बात की जानकारी कुछ समय पहले खुद निर्देशक रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए दी थी।

14:33 (IST)12 Jan 2020
लंबे समय बाद साथ नजर आए अजय काजोल

तान्हाजी फिल्म में मराठा और मुगलों की जंग को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, सैफ और काजोल लीड रोल में हैं। इसके अलावा सैफ जवानी जानेमन में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर काजोल और अजय देवगन की केमिस्ट्री पसंद आ रही है।

14:33 (IST)12 Jan 2020
उदयभान बन सैफ ने जीता दिल

तान्हाजी में निगेटिव रोल में सैफ अली खान अपना दमदार असर छोड़ते हैं। उदयभान को सनकीपन उनके अभिनय में झलकता है और उन्होंने इसे कैरीकेचर बनने से बचाया है। इससे पहले सैफ की लाल कप्तान आई थी जो फ्लॉप साबित हुई थी। 

14:32 (IST)12 Jan 2020
100वीं फिल्म में छाए अजय देवगन

तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फूल और कांटे से अजय देवगन ने अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान वह कई पड़ावों को पार किया और भारतीय सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरे। यही नहीं अजय ना सिर्फ एक्टर बल्कि डायरेक्टर और निर्माता तक का सफर तय किया।

14:31 (IST)12 Jan 2020
4540 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई तानाजी...

तानाजी को भारत में 3880 स्क्रीन्स मिली हैं वहीं अगर ओवरसीज की बात करें तो इस फिल्म को 660 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म को 4540 स्क्रीन्स मिली हैं।

14:30 (IST)12 Jan 2020
अजय देवगन ने फैंस को कहा शुक्रिया

अजय देवगन फिल्म तानाजी के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं। अजय ने ट्वीटर के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की और फैंस का शुक्रिया कहा।