Tanhaji Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अब तक तानाजी ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है। अजय देवगन की फिल्म तानाजी का अब तक का टोटल कलेक्शन हो चुका है 273.30 करोड़ रुपए। वहीं फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। अभी तक तानाजी कई सारी फिल्मों को पछाड़ चुकी है। सलमान खान की किक ने 233 करोड़ रुपए लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस पर कमाए थे।
रणवीर सिंह की सिंबा ने 240 करोड़ और विक्की कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने 245.54 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इन सभी फिल्मों से ज्यादा 273 करोड़ 30 लाख रुपए कमा कर तानाजी इन सभी से आगे निकल गई। अब मुकाबला शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म Kabir Singh से है। कबीर सिंह का लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 275.54 करोड़ रुपए। फैंस का कहना है कि अजय देवगन की तानाजी तो कुछ दिनों में ही ये कमाल कर दिखाएगी।
महाराष्ट्र में बेहद लोकप्रिय इस फिल्म को दर्शक अभी भी सिनेमाघरों में जाकर देख रहे हैं। मुंबई ऑडियंस ने इस फिल्म को काफी सपोर्ट किया है। क्या ये फिल्म प्रभास की फिल्म Baahubali का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी? ये तो देखना अभी बाकी है। Tanhaji को अगर बाहुबली तक पहुंचना है तो कबीर सिंह के बाद धूम3 ( Rs 284 crore), सुलतान(284 crore), पद्मावत ( 302 crore), बजरंगी भाईजान (320.24 crore), टाइगर जिंदा है(339.50 crore) , पीके (340 crore), संजू ( 342 crore), दंगल (387.39 crore) और फिर कहीं जाकर बाहुबली (511 crore) का रिकॉर्ड तोड़ना पड़ेगा।