Trending News of Entertainment Updates: करण जौहर को एलए में गोल्ड गाला में प्रतिष्ठित ‘गोल्ड लीजेंड’ पुरस्कार से नवाजा गया है। जिसे पाने के बाद करण जौहर ने दिल को छू लेने वाली स्पीच दी। ‘क्रू’ के बाद अब तब्बू के हाथ अमेरिकन प्रोजेक्ट लगा है। बताया जा रहा है कि वह अब अमेरिकन टीवी सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में नजर आएंगी। अब्दू रोजिक शादी करने वाले हैं और उन्होंने हाल ही में सगाई की है। इसपर अब उनके बिग बॉस के घर में बने दोस्त साजिद खान और शिव ठाकरे का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि दोनों को ये मजाक लग रहा था लेकिन जब उनकी अब्दू से बात हुई तो यकीन हुआ। इसके साथ ही उन्होंने अब्दू को बधाई दी। ‘पंचायत’ के मेकर्स जल्द ही फैंस को खुशखबरी देने वाले हैं, 17 मई को इसका ट्रेलर आने वाला है और 28 मई को ये शो स्ट्रीम होने वाला है। वहीं फुलेरा गांव में नए सचिव जी की एंट्री होगी। देखना दिलचस्प होगा कि क्या जीतू इस सीजन का हिस्सा होंगे या नहीं? कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्नीक पीक डाला है ऐसा लग रहा है कि वो सुपरहीरो फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ के लिए फैंस को 3 साल का इंतजार करना होगा, खबरों के मुताबिक ये फिल्म अक्टूबर 2027 में रिलीज हो सकती है।

Live Updates
17:18 (IST) 14 May 2024
सर्जरी के बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने किये भोलेनाथ के दर्शन

दिव्यांका ने पति विवेक दहिया के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की।

https://www.instagram.com/divyankatripathidahiya/

17:16 (IST) 14 May 2024
रणबीर कपूर की रामायण के लिए 3 साल करना होगा इंतजार

खबरों के मुताबिक अक्टूबर 2027 में रिलीज होगी रणबीर कपूर की रामायण।

15:40 (IST) 14 May 2024
‘हीरामंडी’ के लिए मिला शेखर सुमन को इतना प्यार

शेखर सुमन लंबे समय के बाद ‘हीरामंडी’ में नजर आ रहे हैं और इसके लिए उन्हें ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है। उन्होंने फैंस को इसके लिए धन्यवाद कहा है।

15:39 (IST) 14 May 2024
मदर्स डे पर मनीषा रानी ने ओल्ड एज होम में बाटा खाना

मनीषा रानी ने मदर्स डे पर अपने हाथों से इडली सांभर बनाकर ओल्ड एज होम में रह रहे लोगों को खिलाया। इसका वीडियो सामने आया है और उनके फैंस उनके इस नेक काम की तारीफ कर रहे हैं।

14:12 (IST) 14 May 2024
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। शालीन भनोट, कृष्णा श्रॉफ समेत इन लोगों का नाम इस सीजन के लिए कंफर्म हो गया है।

13:29 (IST) 14 May 2024
सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हैं शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शमिता अपनी बीमारी और उसकी सर्जरी के बारे में भी बता रही हैं।

11:14 (IST) 14 May 2024
साल 2027 में रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘रामायण’ को लेकर कहा जा रहा है कि ये अक्टूबर साल 2027 में रिलीज होगी।

11:12 (IST) 14 May 2024
सुपरहीरो फिल्म में काम करेंगे कार्तिक?

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सुपरपावर के साथ नजर आ रहे हैं। खबर है कि वह जल्द ही सुपर हीरो वाली फिल्म में काम करने वाले हैं।

11:10 (IST) 14 May 2024
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बच्चों की प्राइवेसी रखने के लिए पैपराजी को दिया धन्यवाद

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पैपराजी को खास तोहफा दिया है और ये तोहफा देने का कारण भी खास है। उनकी बेटी वामिका और नवजात बेटे अकाय की प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए कपल ने पैपराजी का आभार व्यक्त किया है।

10:53 (IST) 14 May 2024
सलमान खान केस अपडेट

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के जुड़े एक शख्स को इस मामले में गिरफ्तार किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

09:38 (IST) 14 May 2024
सलमान खान को माफ करने के लिए तैयार हुआ बिश्नोई समाज

सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में रोज नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। मुंबई की पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। भाईजान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने खुली धमकी दी है कि अगली बार गोली घर पर नहीं चलेगी। इसके बाद सलमान खान की पूर्व प्रेमिका सोमी अली ने बिश्नोई समाज से माफी मांगी थी और अपील करते हुए सलमान को माफ करने को कहा था। इस मामले में बिश्नोई समाज ने उनकी माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

08:55 (IST) 14 May 2024
कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर के एक्ट पर भड़के कॉमेडियन

कॉमेडियन/एक्टर सुनील ग्रोवर इस वक्त कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आ रहे हैं। वह अलग-अलग किरदार में दिखते हैं, लेकिन जो कैरेक्टर उनका सबसे ज्यादा मशहूर हो रहा है, वो है डफली का। जिसमें वह साड़ी पहनकर आते हैं और अपनी बातों से सबको खूब हंसाते हैं। दर्शकों को उनका किरदार पसंद आ रहा है लेकिन कॉमेडियन सुनील पाल को इससे घिन आती है। ऐसा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है। पढ़ें पूरी खबर

07:50 (IST) 14 May 2024
सुनील ग्रोवर पर भड़के सुनील पाल

सुनील पाल ने कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर की वापसी पर कटाक्ष किया है। उनके डफली बनकर परफॉर्म करने को लेकर सुनील पाल ने कहा है कि उन्हें घिन आती है।

07:49 (IST) 14 May 2024
तब्बू के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू को लेकर खबर आ रही है कि उनके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वह अमेरिकन टीवी सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में नजर आने वाली हैं।

07:47 (IST) 14 May 2024
करण जौहर को मिला बड़ा सम्मान

करण जौहर को एलए में गोल्ड गाला में प्रतिष्ठित ‘गोल्ड लीजेंड’ पुरस्कार से नवाजा गया है। जिसे पाने के बाद करण जौहर ने दिल को छू लेने वाली स्पीच दी।