Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: राम मंदिर निर्माण हेतु अयोध्या में भूमि पूजन धूमधाम से संपन्न किया गया। इस बीच देशभर में लोगों के मन में इसको लेकर नई उमंग देखने को मिली। इधर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता ने भी राम मंदिर की तैयारियों पर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं उन्होंने इस दिन को ऐतिहासिक दिन बताया। मुनमुन दत्ता ने ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी। जिसके बाद ढेरों लोगों के कमेंट उनके पोस्ट पर आने लगे।
मुनमुन ने ट्वीट किया था- ‘भारत के लिए ऐतिहासिक दिन। हमारी जनरेशन के लिए ये एक ऐसा ऐतिहासिक पल है जिसके हम साक्षी बन गए हैं। यह एक इमोशनल और प्राउड मोमेंट है हमारे लिए। भगवान हमपर ऐसे ही कृपा बरसाते रहें। बोलो जय श्रीराम। राममंदिर, अयोध्या।’
मुनमुन के इस ट्वीट पर अचानक यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। इमरान नाम के एक शख्स ने कहा- ‘झूठा सेकुलरिज्म दिखाने के लिए आप भले ही राम मंदिर का स्वागत करें, पर वो एक आपराधिक वारदात की जगह है, जहां गैरकानूनी तरीके से बाबरी को ध्वस्त किया गया। राम मंदिर क्या है हम तो मानते हैं कि राम एक काल्पनिक किरदार हैं। काल्पनिक किरदार पर फ़िल्म, मंदिर बनता है या पुराण लिखा जाता है।’ एक ने कहा- ‘मंदिर यहीं बनेगा, चाहे देश में महामारी फैले। पर मंदिर यहीं बनेगा।’
Historic day for India, historic day for our generation to witness this moment. Emotional and proud today . May the Lord shower his blessings upon us . Bolo Jai Shree Ram #JaiShreeRam #RamMandirAyodhya
— Munmun Dutta (@moonstar4u) August 5, 2020
एक यूजर ने लिखा- ‘सारे बंगाली हिंदू बुरे नहीं होते, ऐसा फील करने के लिए शुक्रिया।’ एक ने लिखा- ‘तरक्की ही तो हुई है। देखना अयोध्या में तरक्की बरसेगी।’ तो एक यूजर बोला- ‘आज ये जयघोष सियाराम की नगरी में ही नहीं सुनाई दे रहा, पूरे विश्व में इसकी गूंज है। हर मन दीपमय है, हर जगह दीपावली है।’ तो एक ने कहा- थैंक्यू मैम सपोर्ट करने के लिए। वहीं एक यूजर ने कहा- सुर से सुर मिल रहे हैं। तो किसी ने कमेंट किया-‘एक काम करो अब तुम इलेक्शन लड़ो। बंगाल से BJP के टिकट पर चुनाव क्यों नहीं लड़तीं।’
