Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी दर्शकों के बीच ‘दयाबेन’ के रूप में खूब प्रसिद्ध हैं। दिशा की पॉपुलैरिटी इतनी है कि फैंस उन्हें शो में न होने की वजह से बेहद मिस कर रहे हैं और दिशा की शो में वापसी की डिमांड कर रहे हैं। दिशा वकानी प्रेगनेंसी के बाद से ही इस शो से गायब हैं। दिशा ने मुंबई बेस्ड सीए मयूर पडिया से साल 2015 में शादी रचाई थी। 24 नवंबर 2015 में मयूर और दिशा की धूमधाम से शादी हुई थी। इसके बाद दिशा-मयूर ने अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई में दिया था जिसमें नामी सेलेब्स ने शिरकत की थी।

दिशा के रिसेप्शन में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी कास्ट नजर आई थी। इसमें ‘गोकुलधाम निवासी’ जैसे जेठा लाला (दिलीप जोशी), टप्पू (भव्य), अंजली मेहता (अंजलि),  डॉ. हंस राज हाथी (कवि कुमार) सभी सितारे मौजूद थे। तो वहीं अपने जमाने के सुपरस्टार रह चुके जितेंद्र भी दिशा वकानी के रिसेप्शन पर उन्हें अपना आशीर्वाद देने पहुंचे थे। देखें वीडियो:-

बता दें, साल 2017 में दिशा वकानी ने तब शो से छुट्टियां ली थीं जब वह प्रेगनेंट थीं। 27 नवंबर 2017 को दिशा ने बेटी स्तुति को जन्म दिया। इसके बाद दिशा अपनी बेटी के साथ वक्त गुजारने लगीं। लेकिन अभी तक उन्होंने शो में वापसी नहीं की। दिशा को शो मेकर्स ने बुलाया, लेकिन दिशा ने उनके बुलावे का भी कोई जवाब नहीं दिया।

अब दिशा के फैंस उनका इंतजार करते करते थक गए हैं। शो में दर्शक ‘दयाबेन’ को काफी मिस कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने फैसला लिया कि दिशा अगर शो में वापसी नहीं करेंगी तो वह किसी और एक्टर को इस कैरेक्टर के लिए चांस देंगे। अब शो में एक एपिसोड आया जिसमें ऐलान किया गया कि दया अब वापस आने वाली है। जेठालाल शो के एक एपिसोड में ऐसा करते नजर आता है। इससे अब दर्शकों के मन में उम्मीद जाग गई है कि या अब दिशा की वापसी होने वाली है। या कोई नई एक्ट्रेस दया के रूप में दिखाई देंगी। ये तो वक्त बताएगा।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)