Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Asit Modi Accused: टीवी की सबसे चर्चित शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) पर शैलेश लोढ़ा के बाद एक के बाद एक एक्ट्रेस गंभीर आरोप लगा रही हैं। इस लिस्ट में जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) जैसे एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसमें किसी ने हैरेसमेंट तो किसी ने करियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि किस एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर क्या आरोप लगाया है?
जैनिफर मिस्त्री
यूं तो आरापों का सिलसिला एक्टर शैलेश लोढ़ा से शुरू हुआ था, जिन्होंने असित मोदी पर पेमेंट ना देने का आरोप लगाया था। इसके बाद जैनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर और प्रोजेक्ट हेड के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। जेनिफर (Jennifer Mistry) ने वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि सच जल्द ही सबके सामने आएगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘असित मोगी ने जितना उन्हें टॉर्चर किया है उतना किसी ने भी नहीं किया है।’
मोनिका भदौरिया
टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बावरी का किरदार निभाकर फेमस हुई एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया (Monika Bhadoriya) ने भी असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2019 में शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने उनका तीन महीने बकाया पैसा नहीं दिया है। इसके अलावा मोनिका ने ये भी कहा था कि उनकी मां के निधन के 7 दिन बाद ही उन्हें सेट पर लौटने के लिए कहा गया था। बदले में कहा ये भी गया था कि वो उन्हें पैसे देते हैं तो चाहे जब बुलाएंगे तो आना होगा।
प्रिया आहूजा
वहीं, एक्ट्रेस प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) ने मेकर्स पर आरोप लगाया गया कि उन्हें शो से मक्खी की तरह बाहर निकालकर फेंक दिया गया है। 9 महीने तक शो में नहीं बुलाया गया। उन्होंने ये भी कहा कि डायरेक्टर से शादी करने के बाद शो में उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाने लगा था। एक्ट्रेस ने खुद अपमानित महसूस किया।
शैलेश लोढ़ा
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा ने भी शो को छोड़ दिया था। उन्होंने असित मोदी के खिलाफ बकाया पैसा ना देने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने ते शो के मेकर्स पर एफआईआर तक दर्ज करवा दी थी।
राज अनादकट
इसके अलावा शो में ‘टप्पू’ का रोल प्ले करने वाले राज अनादकट ने भी शो को अलविदा कह दिया। उन्होंने इसे छोड़ने के बाद मेकर्स के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने भी बकाया पैसा ना लौटाने का आरोप लगाया था।