Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का फेवरेट शो है। तो वहीं शो का हर किरदार फैंस को बहुत प्यारा है। शो में ‘बबीता जी’ का रोल काफी दिलचस्प और पॉपुलर है। तो वहीं टप्पू के रूप में Raj Anadkat भी काफी पॉपुलर हो चुके हैं। मुनमुन दत्ता शो में बबीता जी का किरदार निभाती हैं। हाल ही में मुनमुन ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमे उनके साथ राज नजर आ रहे हैं।
दोनों एक्टर्स एक साथ एक रेस्टोरेंट में बैठ कर लजीज खाना खा रहे हैं। आखिर में दोनों चॉकलेट ब्राउनी भी खाते दिखाई देते हैं। मुनमुन और राज की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि ‘क्या बबीता जी टप्पू को डेट कर रही हैं।’
दरअसल, दोनों एक्टर्स रविवार को आउटिंग के लिए गए थे। सिंपल कौल के पॉपुलर फूड कोर्ट में दोनों ने साथ लंच किया। इस दौरान मुनमुन ने कई सारी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह आपस में मस्ती करते दिख रहे हैं। तस्वीरों को देख कर ही पता चलता है कि मुनमुन और राज दोनों ही काफी अच्छी और खास बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
लंबे समय से मुनमुन शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से जुड़ी हुई हैं। तो वहीं राज ने साल 2017 में इस शो में एंट्री मारी। शो में राज जेठालाल के बेटे टप्पू की भूमिका निभा रहे हैं। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में उन्हें टप्पू के रूप में काफी पसंद किया जा रहा है।
राज के लिए ये रोल काफी चैलेंजिंग था, क्योंकि उनसे पहले इस रोल को भव्य गांधी निभा रहे थे। शो में उनकी भी अच्छी खासी पॉपुलैरिटी थी। इस शो को भव्य ने बाद में बाय-बाय कह दिया था। इसके बाद दर्शकों के दिलों में इस शो के माध्यम से राज ने खास जगह बना ली।
शो में मुनमुन दत्ता बबीता अय्यर की भूमिका निभाती हैं। शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर है। टीआरपी की रेस में ये शो हमेशा आगे रहता है। फिलहाल इन दिनों शो में ‘दया बेन’ की वापसी का इंतजार हो रहा है।
शो में दया बेन की भूमिका में दिशा वकानी थीं। दिशा ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान इस शो को कुछ वक्त के लिए ‘टाटा’ कहा था। लेकिन लंब वक्त गुजरने के बाद भी दिशा ने अभी तक शो में वापसी नहीं की है।