अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली तापसी पन्नू एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने पहनावे को लेकर लोगों के निशाने पर हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में लेक्मे फैशन वीक के दौरान तापसी रेड कलर की रिवीलिंग ड्रेस पहनी है। जिसका नेक काफी डीप है। इसके साथ पन्नू ने गले में गोल्डन हार पहना है, जिसमें मां लक्ष्मी बनी हैं। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस पर हिंदू देवी का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने जो हार पहना था, ये रिलायंस ज्वेल्स द्वारा बनाया गया खास अक्षय तृतीया कलेक्शन था। इसकी जानकारी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी थी। लेकिन यूजर्स को उनका रिवीलिंग पहनावा पसंद नहीं आया, जिसके साथ एक्ट्रेस ने इस हार को कैरी किया था। एक्ट्रेस को इस लुक में देखते ही, सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उनकी तस्वीर और वीडियो पर नफरत भरे कमेंट्स करने लगे।
यूजर्स की प्रतिक्रिया
तापसी ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था,”यह लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा…..” इस तस्वीर पर कैरी मिनाटी नाम के फेक अकाउंट से कमेंट आया,”अभद्र कपड़ों में मां लक्ष्मी की तस्वीर उनका अपमान ही है।”
अन्य ने लिखा,”ऐसे कपड़ों में मां लक्ष्मी की तस्वीर हमारी संस्कृति का अपमान है।” कपिल नवारिया नाम के यूजर ने लिखा,”शर्म आनी चाहिए तापसी, बहुत ही खराब बात है। किसी भी धर्म के प्रतीक को आप कैसे पेश करते हैं, ये कलाकार होने के नाते आपको पता होना चाहिए।” कृणाल नाम के यूजर ने लिखा,”ऐसे कपड़ों के साथ मां लक्ष्मी का हार, तापसी आपको शर्म आनी चाहिए”।
तापसी आए दिन मीडिया संग अपने बर्ताव को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपने कपड़ों के कारण लोगों के निशाने पर आ गई हैं। हालांकि एक्ट्रेस को इससे खास फर्क नहीं पड़ता और वह इसपर कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दे रही हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई सितारे कपड़ों पर हिंदू देवी-देवता के चित्र या झंडे को लेकर विवादों में रह चुके हैं।
तापसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘ब्लर’ में नजर आई थीं। इसके बाद अब वह शाहरुख खान के साथ फिल्म Dunki में दिखने वाली हैं। साथ ही वह अनुभव सिन्हा की ‘अफवाह’ में भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले ही ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का ऐलान किया था। ये फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का दूसरा पार्ट है।