पैगम्बर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की कथित विवादित टिप्पणी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कई संगठन लगातार नुपुर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हर तरफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मुहम्मद पैगेंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर हजारों लोग नूपुर शर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतर आएं हैं। इस बीच बॉलीवुड से भी कई बड़ी हस्तियां इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इस मामले पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वह सोशल मीडिया पर नुपुर शर्मा मामले में जमकर ट्वीट कर रही हैं।
स्वरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर नुपुर शर्मा के चेहरे का पुतला लटकाए जाने को गलत बताया हैं, स्वरा लिखती हैं, ‘हिंसा…अमानवीय, अनैतिक और खराब राजनीतिक रणनीति है, हिंसा किसी भी तरह से जायज नहीं। इसे महात्मा गांधी से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। उत्पीड़ितों को हिंसा के लिए उकसाना एक जाल है। इसके झांसे में मत आओ।’
अभिनेत्री के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मेहुल लिखते हैं, “उत्पीड़ितों को हिंसा के लिए उकसाना” क्या आप सच में हिंसा को सही ठहरा रही हैं?” देवा लिखते हैं, ”उत्पीड़ितों को हिंसा के लिए उकसाना? बहुत खूब। हिंदुओं ने कब हिंसा की?” अमित लिखते हैं, मैडम जागों किसने उकसाया और देखो किसने किसने उकसाया है। ये लोग भगवान शिव को गाली देते रहे हमने तो पत्थर नहीं उठाये एकमहिला ने इनकी सच्चाई क्या रख दी ये सर तन से जुदा करने लगे। जो किताब में लिखा है इनकी वो ही तो बोला है।”
जितेंद्र लिखते हैं दीदी, ”कौन कर रहा है वायलेंस? हिम्मत है तो नाम लो, जैसे दिन-रात हिन्दुओं को बिना मतलब गाली देते रहती हो।” नागेश लिखते हैं, ”आप इस निष्कर्ष पर कैसे पहुंच सकती हैं कि हिंसा पीड़ितों द्वारा की गई थी? क्या आप नहीं देख सकती कि हिंसा से किसे लाभ होता है? क्या यह निष्कर्ष निकालना तर्कसंगत नहीं है कि हिंसा उस व्यक्ति के कारण हुई होगी जो इससे लाभ कमाता है?”
बता दें नुपुर शर्मा मामले में कंगना रनौत ने बड़ा बयान दिया था। कंगना रनौत ने अपने ऑफशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी के जरिए कहा था कि मेरे कई मुस्लिम दोस्त शराब का सेवन, करते हैं। धुम्रपान करते हैं। बुर्खा नहीं पहनते और ऐसे काम को करते हैं, जो उनके धर्म में करना गुनाह माना जाता है। उसके बाद भी उनसे किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन नूपुर शर्मा ने अगर कुछ बोल दिया तो वह अपराधी हो गईं।
बता दें यह विवाद वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर हो रही एक टीवी बहस के दौरान शुरू हुआ है। जिसमें नुपुर शर्मा भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर डिबेट का हिस्सा बनी थीं। नुपुर ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। और इसी दौरान कुरान का जिक्र करते हुए मोहम्मद साहब पर टिप्पणी की। जिस पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। बता दें नुपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
