Swara Bhasker Lost Kholapuri Flats: स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी चप्पल चोरी होने के चलते चर्चा में हैं। स्वरा मुंबई के लालबागजा राजा मंदिर में गणपति दर्शन के लिए कोल्हापुरी चप्पल पहनकर गई थीं। हालांकि उन्हें मंदिर से नंगे पांव लौटना पड़ा। स्वरा ने इस बात की जानकारी अपने फैन्स को इंस्टा स्टोरी के जरिए दी है। पूरा देश गणेश चतुर्थी के जश्न में डूबा नजर आ रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

स्वरा ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी पर अपने लुक को शेयर किया था। एक्ट्रेस रेड कलर के सूट संग कोल्हापुरी चप्पल में नजर आ रही थीं। वहीं एक दूसरी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने लिखा- मुंबई में सबसे मांग वाले देवता के दर्शन ही क्या जो आपके जूते न खोएं। इस वीडियो में स्वरा मजाक में कहती हैं- ये होती है सच्ची श्रद्धा, नंगे पांव मैं भगवान के पास गई हूं।

देखें वीडियो-

स्वरा के इस वीडियो पर स्वरा भास्कर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा हुआ ये मंदिर में क्या कर रही है। मंदिर में तो हिंदू जाते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- दिखा क्या रही हो? जाओ न, कौन रोक रहा है। वहीं इंस्टा यूजर ने लिखा- यह इसकी हकदार है।

करियर की बात करें तो स्वरा इन दिनों फराज आरिफ अंसारी की फिल्म ‘शीर खुरमा’ को लेकर बिजी हैं। फिल्म में शबाना आजमी और दिव्या दत्त भी लीड भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी LGBTQ+ कम्युनिटी पर आधारित है। इस फिल्म में सुरेखा सीकरी भी नजर आएगी।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने पहनी ऐसी पोशाक, इंस्टाग्राम पर लोगों ने उड़ाया मजाक