सोनम कपूर आज 33 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम के जन्मदिन पर उनके कई सारे दोस्त सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोनम कपूर की दोस्त और अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पेशल मैसेज शेयर किया है। स्वरा ने लिखा, जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, सोनम कपूर ‘रांझणा’ में बहन, ‘वीरे दी वेडिंग’ में ‘वीरे’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ से हम एक दूसरे को जानते हैं। शुक्रिया हमेशा मेरी केयर करने के लिए। बहुत सारा प्यार और बधाई। मैं वहां पर नहीं हूं इसके लिए सॉरी। स्वरा भास्कर को ‘वीरे दी वेडिंग’ के एक सीन के लिए ट्रोल किया गया था तो सोनम कपूर ने जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है कि लोगों को उसे ट्रोल करने में काफी अच्छा लगता है। उसका अपना एक विचार है और उसका अपना नजरिया है। मुझे लगता है कि लोग इस तरह से अपना प्यार दिखाते हैं, क्योंकि हर एक नफरत में एक साइड प्यार भी होता है। इसलिए स्वरा तुम्हें चाहने वाले बहुत हैं।
डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने अपनी जन्मदिन की अच्छी यादें ताजा की। सोनम कपूर ने कहा, स्वरा ने मुझे एक बच्चों वाली रजाई गिफ्ट की थी जिसमें कई किताबों के पोस्टर हैं, मैं उसे बच्चों की तरह प्यार करती हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर अपकमिंग फिल्म ‘संजू’ में नजर आएंगी। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘संजू’ 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके बाद सोनम कपूर ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की भी शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में सोनम कपूर के साथ अनिल कपूर भी नजर आएंगे।
सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर की शादी की तारीख मार्च के महीने की निकली थी, हालांकि स्वरा भास्कर के भाई ईशान भी उसी दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे, जिसके कारण अनिल कपूर और संगीता कपूर ने सोनम की शादी की तारीख को आगे खिसका दिया था क्योंकि स्वरा भास्कर ने अनिल कपूर से शादी की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए रिक्वेस्ट किया था और अनिल ने उनकी बात मान ली थी।
