बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर अपने किसी ना किसी स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। एक्ट्रेस शादी और डिलीवरी के बाद से लगातार बॉडी शेमिंग का शिकार हो रही हैं। हेटर्स उनको ट्रोल करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने बॉडी शेमिंग को लेकर बात की और हेटर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपनी तुलना पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से करते हुए करते हुए खुद को उनका फैन बताया है। साथ ही ये भी कहा कि जब ऐश्वर्या को इन लोगों ने नहीं छोड़ा तो वो खुद कौन हैं। चलिए बताते हैं स्वरा भास्कर ने क्या कुछ कहा।

दरअसल, स्वरा भास्कर ने हाल ही में बीबीसी न्यूज इंडिया के साथ बात की और इस दौरान उन्होंने बॉडी शेमिंग को लेकर हेटर्स को जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसा कोई तरीका नहीं है, जिससे महिलाएं लोगों की नजरों में ना रहें खासकर ग्लैमर वर्ल्ड में। स्वरा का मानना है कि महिलाओं को कभी अकेला नहीं छोड़ा जा सकता है। स्वरा ने आगे कहा कि क्या, कैसे, लाइफ ऑप्शन इन सबके बारे में हमेशा बात की जाती है।

इतना ही नहीं, स्वरा भास्कर ने आगे ऐश्वर्या राय का उदाहरण दिया। उन्होंने आराध्या को जन्म देने के बाद ऐश्वर्या की तकलीफों को याद किया और कहा कि डिलीवरी के बाद ऐश्वर्या राय का भी वजन काफी बढ़ गया था। उन्हें भी नेगेटिविटी से गुजरना पड़ा था। स्वरा ने कहा कि उनकी बुरी तस्वीरें जानबूझकर ली गईं और जगह पब्लिश की गई। एक्ट्रेस ने इसी बातचीत में ऐश्वर्या के एक पुराने इंटरव्यू का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने शालीनता के साथ सब कुछ संभाला था। स्वरा ने कहा कि उनके बारे में शख्स बात कर रहा था कि ऐश्वर्या बाकी लोगों की तरह वापस अपने शेप में नहीं आ पाईं।

खुद को बताया ऐश्वर्या का फैन

स्वरा भास्कर यहीं नहीं रुकीं उन्होंने आगे खुद को ऐश्वर्या राय का फैन बताया और उनके स्टेटमेंट का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे आज भी याद है कि उन्होंने कहा था कि वो बस अपने बच्चे के साथ जिंदगी जी रही थीं, अपनी असली जिंदगी। ऐश्वर्या राय के जवाब को खूबसूरत बताते हुए कहा कि इसका उन पर काफी प्रभाव रहा। इतना ही नहीं, स्वरा ने कहा कि उनको लगा कि ऐश्वर्या दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं। उन्होंने सचमुच वह खिताब जीत लिया और इसकी परवाह नहीं की कि वो आखिर कौन हैं?

स्वरा भास्कर ने 2023 में की थी शादी

बहरहाल, अगर स्वरा भास्कर की शादी की बात की जाए तो एक्ट्रेस इसे लेकर काफी चर्चा में रही हैं। उन्होंने फरवरी 2023 में राजनेता फहाद अहमद से शादी की थी। दूसरे धर्म में शादी की वजह से स्वरा को काफी ट्रोल किया गया था और काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। शादी के बाद एक्ट्रेस ने उसी साल बेटी राबिया को जन्म दिया था। इसके बाद से ही उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता रहा है। इसके अलावा अगर उनके प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार फिल्म गगन पुरी के डायरेक्शन में बनी ‘मीमांसा’ (2022) में नजर आई थीं।

‘क्यों शर्मिंदगी होनी चाहिए…’ उदित नारायण ने फिर दिया किसिंग वायरल वीडियो पर अपना रिएक्शन, बोले- मुझे ज्यादा मशहूर कर दिया