स्वरा भास्कर ने कुछ महीने पहले ही सपा नेता फहद अहमद से शादी की थी। जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। आज उनकी शादी के बाद की पहली ईद है और इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर सबको ईद मुबारकबाद दी है। जहां कुछ लोगों ने उन्हें ईद के लिए बधाई दी, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
विक्की मित्तल नाम के यूजर ने लिखा,”धर्म परिवर्तन के बाद आपका तो पहला विशेष त्यौहार हे आज?” एक यूजर ने लिखा आज तो आपके भाईजान के भाई लोग नाच गा रहे होंगे।” सुधीर कुमार ने लिखा,”आज कोई ज्ञान नहीं है क्या मैडम कि जानवरों को नुकसान मत करो उन्हें काटो मत। या बोलने में डर लग रहा है कि कहीं तुम्हारी ही ईद न मन जाए।”
इसके अलावा स्वरा ने इंस्टाग्राम पर ईद के चांद का एक वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,” जैसे ही चांद नजर आया, जश्न शुरू हो गया।”
बता दें कि स्वरा के पति फहद अहमद ने भी ईद की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,”इस साल रमजान ने मुझे एहसास कराया कि सह-अस्तित्व का विचार हमें बहुत कठिन अवधारणा के रूप में सिखाया जाता है, हालांकि यह मुश्किल नहीं है, हमें बस उन लोगों के प्रति सहानुभूति और दया की जरूरत है जो अलग-अलग विचारों को मानते हैं।”
फहद के पोस्ट पर हिंदूवादी लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। किसी ने आतंकवादियों की तस्वीर शेयर की तो किसी ने उनको हिंदी में लिखने की सलाह दी। शैलेश जैन ने लिखा,”माफिया और गुंडे के लिए आंसू बहाने वालों को रमजान नहीं मनाना चाहिए।”
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने 6 जनवरी 2023 को फहद अहमद से मुंबई में शादी की थी। इस बात की जानकारी स्वरा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर दी थी। वीडियो में स्वरा ने कोर्ट मैरिज के कागज और फहद संग कुछ तस्वीरें शेयर की थी।