सिनेमा जगत में एक्टर और एक्ट्रेस का शूटिंग सेट पर करीब आना आम बात है। कई अभिनेता और अभिनेत्रियों का नाम जुड़ता रहा है। कुछ इसमें सच होता है तो कुछ महज अफवाह ही रह जाती हैं। 90 के दशक में भी कई ऐसे एक्ट्रेसेस रही हैं, जिनके प्यार के चर्चे खूब रहे हैं लेकिन, उन्हें आज तक जीवनसाथी नहीं मिला। फैंस उनकी शादी का आज भी इंतजार कर रहे हैं। इसमें तब्बू और नगमा जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। इसी में से एक नाम सुष्मिता सेन का भी है। उनके नाम तो कई सेलेब्स के साथ जुड़े। 16 साल छोटे मॉडल तक को डेट किया लेकिन, प्यार अब तक नहीं मिला। ऐसे में अब 49 साल की एक्ट्रेस ने अपना मैरिज प्लान बताया है। उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि वो शादी करना चाहती हैं।
दरअसल, हाल ही में सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन में फैंस के साथ बातचीत की। इस दौरान एक फैन ने उनसे उनकी शादी के प्लान के बारे में सवाल किया। इस दौरान अभिनेत्री ने इस सवाल को नजरअंदाज नहीं किया और बेबाकी से फैन के इस सवाल का जवाब दिया। सुष्मिता सेन ने कहा कि वो शादी करना चाहती हैं। वो आगे कहती हैं कि कोई शादी करने लायक मिलना तो चाहिए। ऐसे ही थोड़ी शादी हो जाती है।
सुष्मिता सेन एक पुरानी बात को याद करती हैं और बताती हैं कि वो कहते हैं ना बहुत रोमांटिक तरीके से तो दिल का रिश्ता होता है, दिल तक बात तो पहुंचनी चाहिए, शादी भी कर लेंगे। अब शादी को लेकर एक्ट्रेस के इस रिएक्शन के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। वो उनकी मैरिज और लाइफ पार्टनर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रोहमन शॉल से हो चुका ब्रेकअप
सुष्मिता सेन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ ही जाती हैं। वैसे तो वो अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में बात करना कम ही पसंद करती हैं और लाइमलाइट से भी दूर रहती हैं। लेकिन उन्हें लेकर चर्चाएं होती रहती है। अफवाहों पर भी वो बहुत ही रिएक्ट करना पसंद करती हैं। सुष्मिता सेन का नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। इसी में से एक ललित मोदी के साथ उनका नाम भी जुड़ा था और उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसके बाद काफी बवाल मचा था और उनके अफेयर के रूमर्स खूब रहे थे। फिर कुछ दिनों के बाद दोनों अलग होने की खबरें भी आई गई थी लेकिन, कभी भी एक्ट्रेस की ओर से इस पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगाई गई।
वहीं, सुष्मिता सेन लंबे समय से कश्मीरी मॉडल रोहमन शॉल को डेट करने को लेकर खबरों में रहती थीं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। कहा जाता है कि रोहमन और सुष्मिता लिव इन में रहते थे। लेकिन, अब दोनों अलग हो चुके हैं और आज अच्छे दोस्त हैं।
सुष्मिता सेन का वर्कफ्रंट
इसके साथ ही अगर सुष्मिता सेन के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो पिछले साल उन्हें वेब सीरीज ‘आर्या’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने काफी तारीफें बटोरी थी। इसके अलावा वो किन्नर गौरी सावंत की बायोपिक पर बनी फिल्म ‘ताली’ में भी नजर आई थीं। इसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था।
