क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक ने पहले दिन बॉक्स आफिस पर अच्छी शुरुआत की। यह फिल्म इस साल की दूसरी सबसे शानदार ओपनिंग करने वाली फिल्म रही। इससे पहेल सलमान खान की सुल्तान ने मेगा ओपनिंग की थी। अब एम.एस.धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 21.30 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं फिल्म की दूसरे दिन की कलेक्शन 20.60 करोड़ रही। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म की कमाई से जुड़े स्टेटस की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने पहले दिन ही शानदार प्रदर्शन किया है। ये साल 2016 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। बायोपिक के लिहाज से देखा जाए तो यह काफी बड़ी ओपनर फिल्म है।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने लोगों के बीच काफी समय से ही दिसचस्पी बना रखी थी। चूंकी फिल्म धोनी की असल जिंदगी पर आधारित है, इसी वजह से लोग थिएटरों तक खींचे चले आए। अगर रिव्यू पर विश्वास किया जाए तो सुशांत ने दर्शकों को निराश नहीं किया है। सुबह के शो में दर्शकों की काफी भीड़ जुटी। तरण आदर्श ने 2016 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली पांच फिल्मों के नाम भी बताए।
#MSDhoniTheUntoldStory is OUTSTANDING on Sat… Fri 21.30 cr, Sat 20.60 cr. Total: ₹ 41.90 cr. India biz… Heading for ₹ 60 cr+ weekend!
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 2, 2016
देखें फोर्स 2 का ट्रेलर
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का स्टेटस पता चलने से पहले तरण ने ट्विट करके अंदाजा लगाया था कि एमएस धोनी को बेहतर ओपनिंग मिलेगी और सुबह के शो भरे रहेंगे। चेन्नई में फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इस शहर में दिखा कि लोग उनसे कितना प्यार करते हैं। इस शहर में कई शो काफी सवेरे थे। न केवल मल्टीप्लेक्स बल्कि सिंगल स्क्रीन में भी हाउस फुल रहा।
चेन्नई के वेट्टरी थिएटर ने सुबह के आठ बजे से ही शो की शुरुआत कर दी थी। ये टाइम स्लॉट अमूमन तमिल के टॉप हीरो की फिल्मों को दिया जाता है। अपनी दोनों ही स्क्रीन पर इस थिएटर एमएस धोनी को दिखा रहा है। बता दें कि एमएस धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया है। वहीं कियारा आडवाणी ने साक्षी का तो दिशा पटानी ने एक्स-गर्लफ्रेंड के किरदार में हैं। इसके साथ ही अनुपम खेर और भूमिका चावला भी अहम रोल में हैं।
Read Also:धोनी के जीवन पर बनी फिल्म M.S. Dhoni: The Untold Story यूपी में टैक्स फ्री
Read Also:‘धोनी’ बने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का नया लुक, देखें तस्वीरें

