Ankita Lokhande on Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत के निधन के डेढ़ महीने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने कई बातें शेयर की हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे ने बताया, ‘सुशांत अपने करियर को लेकर बिल्कुल भी कमजोर नही था। एक दौर था जब हम साथ में थे। उस वक्त का करियर का फेस और अभी के करियर के फेस में सुशांत के काफी अंतर था। सुशांत ने जमीन से अपना सफर तय किया था। सुशांत कभी भी खुदको नुकसान नही पहुंचा सकता था। वो अपना काफी ख्याल रखता था।
Sushant will not die because of his career, there must be some other reason: @anky1912 tells Navika Kumar on #FranklySpeakingWithAnkita.
In a freewheeling chat with Navika Kumar, Ankita Lokhande speaks on the moments she shared with Sushant Singh Rajput.
Tune in to TIMES NOW. pic.twitter.com/RpvQhNS4Tj
— TIMES NOW (@TimesNow) July 31, 2020
अकिंता ने आगे बताया, ‘जब सुशांत टीवी में रहकर इतनी चीजें फेस कर सकता है और उसपर कभी भी काम का प्रेसर नही बना तो फिर आज तो वो इससे काफी बेहतर जगह पर था। मुझे पता है कि उसको चीजें दुखी करती होंगी लेकिन जितना मैं उसे जानती हूं वो कभी भी इन चीजों का प्रेसर नही लेता था। वो एक ऐसा लड़का था जो चीजों को काफी सरलता से लेता था। उसको हमेशा ऐसा लगता था कि अगर वो यहां पर कामयाब नही हुआ तो फिर वो कोई दूसरा काम करे लेगा। मैं इस बात को कभी नही मान सकती और डंके की चोट पर कह सकती हूं कि वो इस प्रेसर की वजह से खुद की जान नही ले सकता है।’
सुशांत में आया था काफी बदलाव: इंटरव्यू के दौरान अंकिता ने कहा, ‘मैं रिया चक्रवर्ती को नहीं जानती हूं। मैं रिया का एक इंटरव्यू पढ़ रही थीं जिसमें वह कह रही हैं कि मैं और सुशांत पिछले आठ साल से एक साथ थे। लेकिन चार साल पहले वह मेरे साथ था। वह कभी कहती थीं कि हम रिलेशनशिप में नहीं है अब कह रही कि हम रिलेशनशिप में हैं। अंकिता लोखंडे ने बताया कि पिछले एक साल से सुशांत सिंह राजपूत काफी बदल गए थे। सुशांत ने दिखना बंद कर दिया था।
बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सुशांत की मौत के केस की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाएगी। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा, ‘मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। केस सीबीआई को ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।’