Sushant Singh Rajput Birthday: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक रहे हैं, जो अपने टैलेंट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। सुशांत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी। उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार में हुआ था। साल 2020 में उन्होंने मुंबई में स्थित अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। वो एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के लिए एक्टर ने काफी मेहनत की। ऐसे में उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आपको उनकी 5 दिलचस्प बातों के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे।

सुशांत सिंह राजपूत एक्टिंग करियर को लेकर अधिकतर लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। लेकिन, ऐसा नहीं है। उनका पहला सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ है। इसमें उनका एक छोटा सा किरदार था। उन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसमें उनकी और अंकिता लोखंडे की जोड़ी काफी पसंद की थी और घर-घर में दोनों स्टार्स फेमस हो गए थे।

सिनेमाहॉल में जाते थे चेहरा छिपाकर

सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो सिनेमाघरों में चेहरा छुपाकर जाते थे। दरअसल, जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती थी तो वो इसे सिनेमाघर में देखने के लिए जाते थे और पूरे वक्त अपना चेहरा छुपाकर बैठते थे। लेकिन जैसे ही शो खत्म होता था तो वो फैंस के बीच अपना फेस रिवील करते थे।

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के रहे बैकग्राउंड डांसर

इतना ही नहीं सुशांत ने फिल्मों में करियर की शुरू करने से पहले बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया। वो डांस के बेहद शौकीन रहे। वो पहली बार 2006 में कॉमन वेल्थ गेम की क्लोसिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय के बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आए थे। इतना ही नहीं फिल्म ‘धूम 2’ में वो ऋतिक रोशन के साथ बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करते दिखे थे।

शनल ओलंपियाड के विनर रह चुके सुशांत

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी काफी होशियार थे। उन्होंने मैकेनिकलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके लिए उन्होंने केवल 3 साल ही पढ़ाई की थी। एक्टिंग में आने के लिए उन्होंने पढ़ाई को छोड़ दिया था। यही नहीं एक्टर फिजिक्स नेशनल ओलंपियाड के विनर भी रहे। उन्होंने करीब 11 इंजीनियरिंग परीक्षा पास की थी।

चांद पर जमीन खरीदने वाले पहले एक्टर थे सुशांत

इतना ही नहीं, सुशांत सिंह राजपूत एस्ट्रोनॉमी में भी काफी इंटरेस्ट रखते थे। उनके पास कई एडवांस टेलीस्कोप थे। इसके जरिए वो अक्सर चांद-सितारे को देखा करते थे। उनके बारे में सबसे दिलचस्प बात ये है कि वो सिनेमा जगत के ऐसे एक्टर रहे हैं, जिन्होंने चांद पर भी जमीन खरीदी थी। सुशांत को नई चीजों की खोज करना काफी पसंद है। उनके पास एक डायरी भी थी, जिसमें वो अपने सपनों के बार में लिखा करते थे।