M.S. Dhoni: The Untold Story फिल्म के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जब IIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे) पहुंचे तो वहां उन्होंने अपने दिल की कई बातें साझा कीं। सुशांत इस वक्त अपनी अगली फिल्म के लिए शूट कर रहे हैं। वह अपने शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकाल को यहां कर यहां पहुंचे थे। मालूम हो कि सुशांत भी इंजीनियरिंग के स्टूडेंट रह चुके हैं। इसलिए सुशांत के लिए भी इस समिट पर स्टूडेंट्स से बातचीत करना एक स्पेशल मौका था। इस मौके पर सुशांत से रूबरू हो रहे स्टूडेंट्स भी सुशांत की कहानी को बखूबी खुद से जोड़ पा रहे थे।

READ ALSO: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म MS Dhoni – The Untold Story

सुशांत के लिए यह खुद के पुराने दिनों को याद करने का एक मौका था। एक सूत्र के मुताबिक, “सुशांत ने दिल्ली के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने यहां पर अपने कॉलेज के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि अपने एक्टिंग करियर पर पूरी तरह फोकस करने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह भी अपने सपनों का पीछा करें। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल के बारे में भी बताया। धोनी में जबरदस्त परफॉरमेंस देने के बाद अब सुशांत कृति सोनन और जैक्लीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म राबता में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। 30 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की अब तक की कमाई 103.40 करोड़ है। नीरज पांडे निर्देशित यह फिल्म धोनी की जिंदगी के अलग-अलग स्तरों को बड़ी खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धोनी की भूमिका में हैं, और नन्हें जीशान ने धोनी के बचपन वाला किरदार निभाया है। तरण आदर्श द्वारा ट्विटर पर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘धोनी’ की 8 अक्टूबर की 5.20 करोड़ की कमाई के बाद अब यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

READ ALSO: आमिर खान का परिवार उन्हें इंजीनियर बनाना चाहता लेकिन…