Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी योग की सीडी लोगों में बहुत लोकप्रिय है। शिल्पा शेट्टी इस वक्त सुपर डांसर 3 को जज कर रहीं हैं। इस लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो में शिल्पा के आलावा निर्देशक अनुराग बासु और मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर भी बतौर जज मौजूद हैं। कई सारे सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। इस बार शो में गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस वहीदा रहमान और आशा पारेख ने शिरकत की। शो के दौरान दोनों अभिनेत्रियों ने अपनी पुरानी बातों को शेयर किया कि, कैसे उन्होंने अपनी फिल्मी सफर शुरू किया था। इन अभिनेत्रियों के आने से पूरा सेट का माहौल रेट्रो हो गया था।

वहीदा रहमान और आशा पारेख के बाद शिल्पा ने भी अपनी बॉलीवुड जर्नी को लोगों के बीच शेयर किया। शो के दौरान शिल्पा ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर एक मजेदार जानकारी शेयर करते हुए कहा कि, ‘कैसे उनकी पहली डेब्यू फिल्म बाजीगर नहीं बल्कि ‘गाता रहे मेरा दिल’ नाम की फिल्म थी। लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई।’ इस फिल्म को दिलीप एस नायक ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में उनके साथ रॉनित राय भी थे। अगर यह फिल्म रिलीज होती तो शिल्पा की डेब्यू फिल्म बाजीगर नहीं बल्कि ‘गाता रहे मेरा दिल’ होता। हाल ही में इस शो पर सुनील शेट्टी आए थे। सुनील शेट्टी प्रतिभागियों के हुनर को देखकर बोले थे कि, ‘मैं जज करने के लायक नहीं हूं। शो का लेवल काफी ऊपर है।’

बता दें कि बाजीगर 1993 में आई एक क्राइम थ्रीलर फिल्म थी। इसमें शिल्पा शेट्टी के साथ शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में होते हैं। शिल्पा ने इसमें सीमा चोपड़ा का किरदार निभाया था। फिलम में शिल्पा काजोल की बड़ी बहन होती हैं। यह उस समय की हिट फिल्म थी।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)