Super Dancer Chapter 3: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन फिल्म कलंक में नजर आने वाले हैं। इन दिनों इस फिल्म का प्रमोशन बड़े जोरों शोरों से चल रहा है। हाल ही में डांस रिएलिट शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में एक्टर वरुण धवन, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा के साथ आए। इस डांस रिएलिटी शो में इन तीनों ने खूब रंग जमाया। वहीं बच्चों के साथ मिलकर वरुण, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा ने खूब मस्ती भी की। शो में वरुण-आलिया सोनाक्षी की एंट्री के वक्त फिल्म कलंक से फर्स्ट क्लास गाना बजाया गया।

गाना जोश से भरा हुआ है, वहीं ये गाना जितनी बार बजता है वरुण के अंदर एक अलग सी एनर्जी जन्म लेती है। ऐसे में शो में एंट्री करने के दौरान भी वरुण के अंदर ये एनर्जी आ गई। इसके बाद वरुण आलिया और सोनाक्षी के बीच खड़े होकर डांस करते नजर आने लगे।शो में मंच पर आते-आते वरुण जबरदस्त डांस करने लगे। वहीं एक तरफ एक्ट्रेस आलिया और दूसरी तरफ एक्ट्रेस सोनाक्षी को लेकर वरुण अपने हिसाब से नचाने लगे। इस बीच सोनाक्षी ने शिकायत करते हुए वरुण से कहा कि उन्होंने डांस के दौरान सोनाक्षी के पैर की वाट लगाई है। देखें वीडियो:- 

फिल्म ‘कलंक’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। शानदार सेट और बड़े बजट वाली इस फिल्म का दर्शकों को बड़े लंबे वक्त से इंतजार था। फिल्म की कास्ट भी काफी इंट्रस्टिंग है। कलंक में आलिया, वरुण और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म ‘कलंक’ इस साल 17  अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)