Super 30 Box Office Collection Day 2: फिल्म सुपर 30 दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब सिद्ध हो रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने डबल डिजिट्स में कमाई की। तो वहीं दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई को लेकर अंदाजे लगाए गए कि फिल्म आज भी कुछ कमाल करेगी। यकीनन छुट्टी का दिन है शनिवार और रविवार को फिल्म देखने के लिए ऋतिक के फैन्स काफी उतावले नजर आए। बता दें, कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 11.83 करोड़ रुपए कमाए। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन रहा 18.19 करोड़ रुपए। ऐसे में फिल्म की टोटल कमाई हो चुकी है- 30.02 करोड़ रुपए।

माना जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंडपरभी फिल्म धमाल मचाएगी। फिल्म अपने पहले हफ्ते में 50 करोड़ के कलेक्शन को पार कर सकती है। तरण आदर्श (ट्रेड एनेलिस्ट) ने इस फिल्म के कलेक्शन को ट्वीटर पर शेयर किया। साथ ही लिखा- ‘पहले दिन सुपर 30 ने शानदार कमाई की। मेट्रो और ग्रामीण क्षेत्रों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। शाम होते होते फिल्म देखने वालों की संख्य़ा अचानक सिनेमाघरों में बड़ गई। ऐसे में दूसरे और तीसरे दिन इस फिल्म की ग्रोथ पक्की है।’ जानें फिल्म देखने के बाद ऋतिक रोशन और सुपर 30 के बारे में क्या कह रहे फैंस:-

Live Blog

13:41 (IST)14 Jul 2019
पूरे हफ्ते फिल्म 50 करोड़ कमाएगी!

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 ने 30 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म को जनतदा ने अच्छा खासा रिस्पॉन्स दिया है। दो दिन के अंदर फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है। ऐसे में माना जा रहा है कि पूरे हफ्ते में फिल्म 50 करोड़ आराम से कमा लेगी। 

12:36 (IST)14 Jul 2019
ऋतिक की फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें..

ऋतिक की फिल्म से फैंस को बहुत उम्मीदें..

11:26 (IST)14 Jul 2019
Hrithik Roshan की Super 30 कमाएगी 200 करोड़

Hrithik Roshan की Super 30 कमाएगी 200 करोड़

11:08 (IST)14 Jul 2019
super 30 को मिल रहे ऐसे रिएक्शन

super 30 को मिल रहे ऐसे रिएक्शन

10:27 (IST)14 Jul 2019
कबीर सिंह की मौजूदगी से सुपर 30 के कलेक्शन पर पड़ सकता है फर्क!

फिल्म सुपर 30 के आगे शाहिद कपूर की कबीर सिंह भी खड़ी है। कबीर सिंह से ऋतिक रोशन की फिल्म को कड़ी टक्कर मिल रही है। 21 जून को रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह अभी तक सिनेमाघरों में छाई हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि कबीर सिंह की मौजूदगी से सुपर 30 के कलेक्शन पर फर्क पड़ सकता है। 

10:09 (IST)14 Jul 2019
विदेशों में भी छाई सुपर 30

विदेशों में भी छाई सुपर 30

09:49 (IST)14 Jul 2019
शनिवार को फिल्म ने की है ताबड़तोड़ कमाई...

ऋतिक रोशन की फिल्म देखने वालों की भीड़ सिनेमाघरों में रविवार सुबह से ही देखने को मिल रही है। फिल्म के फर्स्ट शो को देखने के लिए लो काफी उत्साहित है। माना जा रहा है कि शनिवार की कमाई जब सामने आएगी तो लोग देखते ही रह जाएंगी। कल यानी शनिवार को फिल्म ने इतनी अच्छी कमाई की है।