खूबसूरत एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी लाइफ के अपडेट देने वाली सनी ने वैकेशन की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस समुद्र में मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सनी अपनी वैकेशन का हर दिन का लुक फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। पहले दिन उन्होंने ब्लू कलर की हाफ प्रिंटेड बिकिनी में तीन फोटो शेयर की थी। जिनमें वो बीच पर काले रंग का चश्मा लगाए पोज दे रही हैं।

सनी की इस पोस्ट को करीब साढ़े सात लाख लोगों ने लाइक किया है। इसके बाद सनी ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो सफेद रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहने अदाएं दिखा रही हैं। इसे भी करीब ढाई लाख लोगों ने लाइक किया।

अलगी पोस्ट में सनी ने गुलाबी रंग की बिकिनी में पोज दिए हैं। समुद्र किनारे रेत पर लेटीं सनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसी लुक के साथ उन्होंने एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। जिसे 5 लाख लोगों ने लाइक किया।

इसके अलावा एक्ट्रेस ने फुल स्लीव वाली कलरफुल बिकिनी में भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि बिकिनी की हाथ और कंधे टैन होने से बच गए। इस पोस्ट को भी साढ़े चार लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया।

जो पोस्ट बेहद खूबसूरत है, वो है सनी और उनके पति का वीडियो। सनी ने येलो श्रग और शॉर्ट्स के साथ कलरफुल ब्रालेट पहनी है और उनके पति केजुअल लुक में हैं। ये वीडियो उनके प्राइवेट बीच डिनर का है। जिसमें वो और उनके पति ही हैं। इसी लुक में सनी ने कुछ सनसेट वाली तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वो बेहद हॉट दिख रही हैं।

ये तो रही सनी लियोनी के वैकेशन की डीटेल, लेकिन अगर बात उनके वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में उनका गाना आया है। जिसका नाम है ‘नाच बेबी’। इस गाने में एक्ट्रेस रेमो डिसूजा के साथ नजर आ रही हैं। ये गाना काफी वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर इसे लाखों लोगों ने पसंद किया है।