बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुकी हैं। सनी 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग-बॉस और महेश भट्ट की फिल्‍म जिस्म 2 में काम करने के कारण चर्चा में रहीं। बता दें, सनी बचपन से खेल कूद में काफी चुस्त थीं। वहीं उन्हें हॉकी खेलना बहुत अच्छा लगता है। वह बचपन में लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी। उन्हें आइस स्केटिंग करना बहुत पसंद है। बता दें, सनी कनाडा और अमरीका की भी नागरिकता रखती हैं।

सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। सनी सार्निया, ओंटारियो में एक सिख पंजाबी परिवार में जन्मी थीं। उनके पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। वहीं उनकी मां हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गांव से थीं। सनी को आइस स्केटिंग करना बहुत पसंद है। जब वह 12 साल की थीं तब उनका परिवार फोर्ट ग्रेटियट, मिशिगन शिफ्ट हो गया था। इसके एक साल बाद वह लेक फ़ॉरेस्ट, कैलिफोर्निया में रहने लगे। उन्होंने 1999 में हाई स्कूल से डिग्री ली और और कॉलेज में दाखिला लिया।

एडल्ट फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ्फी लुब में काम करती थीं। इसके बाद उन्होंने एक ‘कर और निवृत्ति’ मामलों से जुड़ी कंपनी में भी काम किया। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त उनकी एक सहेली ने लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया। उनकी ये सहेली हॉट डांस करती थीं। उन्होंने सनी को जिससे मिलवाया था वह एक दलाल था। इसके बाद सनी की जे एलेन से मुलाकात हुई जो पेंटहाउस (Penthouse) मैगज़ीन के फोटोग्राफर थे। जब अपने एडल्ट करियर के लिए उन्हें नाम चुनना था तब उन्होंने अपना असली नाम ‘सनी’ बताया। पेंटहाउस के पहले के मालिक बोब ग्सियोनी ने उन्हें ‘लियोन’ नाम बाद में दिया। लियोनी ने पेंटहाउस के लिए अपनी पिक्चर्स निकलवाए। इसके बाद उन्हें मार्च 2001 में पेंटहाउस की पेंट ऑफ द मंथ रखा गया। वहीं इस दौरान उन्हें 2001 के हस्लर (Hustler) मैगज़ीन के संस्करण में “हस्लर हनी” कहा गया।

भारत आने के बाद सनी की बिग बॉस में एंट्री हुई। बिग हॉस के घर में सनी की मुलाकात महेश भट्ट से हुई। इसके बाद उन्हें जिस्म- 2 में मेन लीड में काम करने का मौका मिला। उसके बाद सनी ने एकता कपूर की रागिनी एमएमएस २ में काम किया। इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की। सनी ने साल 2014 में बनी फिल्म ‘हेट लव स्टोरी’ में ‘पिंक लिप्स’ आइटम में डांस किया। ये गाना यूथ्स में काफी फेमस हुआ। वहीं 2014 में सनी कन्नड फिल्म डीके के लिए भी आइटम कर चुकी हैं। सनी एम टीवी अवॉर्ड और एम टीवी इंडिया में भी काम कर चुकी हैं

सनी लियोनी की मुलाकात उनके सपनो के राजकुमार डेनियल वेबर से हुई। सनी और डेनियल वेबर की पहली मुलाकात एक म्यूजिक कॉसर्ट में हुई। इस मुलाकात में डेनियल, सनी को इंप्रेस नहीं कर पाए थे। दरअसल सनी लियोनी उनको एक कैसोनोवा समझती थी। जिस कारण सनी लियोनी ने डेनियल वेबर को भाव नहीं दिया। लेकिन बाद में सनी ने उन्हें अपने जिंदगी के हमसफर के तौर पर चुना।

सनी अपनी रोजआना की जिंदगी में एक्सरसाइज को बहुत महत्व देती हैं।

सनी स्टाइलिश, बोल्ड और ब्यूटिफुल होने के साथ साथ बहुत फनी भी हैं।