बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने की रनवीर सिंह की तारीफ। अपने ऐप की लॉन्चिंग के मौके पर सनी ने ये बातचीत की। दरअसल यह ऐप सनी की सभी तस्वीरों के एक जगह अवेलेबल कराने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे न्यूयॉर्क की एक कंपनी ने डिजाइन किया है। इस लॉन्चिंग के मौके पर जब सनी से पूछा गया कि उनके हिसाब से किन स्टार्स को इस तरह के मोबाइल ऐप पर देखना दिलचस्प होगा। सनी ने दो नाम लिए एक सोनम कपूर और दूसरा रनवीर सिंह।

सनी ने कहा, अगर एक्ट्रेसेज की बात हो तो सोनम कपूर को देखना मजेदार होगा क्योंकि वह अलग-अलग देशों में ट्रैवल करती हैं। अच्छी-अच्छी जगह जाकर नई चीजें एक्सप्लोर करती हैं। वैसे में सभी बॉलीवुड स्टार्स को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हूं। लेकिन अगर एक्टर्स की बात की जाए तो रनवीर सिंह काफी मजेदार हैं। वो क्रेजी हैं फनी हैं। उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। कभी-कभी वो बिल्कुल अलग तरह के कपड़े पहनते हैं जो उनपर काफी सूट करते हैं।

सनी लियोनी का यह नया ऐप न्यूयॉर्क की एक स्टार्टअप कंपनी एस्केपेक्स के साथ मिलकर बनाया गया है। यह ऐप सनी लियोनी के फैन्स के लिए वन स्टॉप शॉप की तरह होगा। लोग इस ऐप के जरिए उनसे डायरेक्ट बात कर सकेंगे और मिलने का मौका मिल सकेगा। यह ऐप सनी लियोनी के दुनियाभर के फैन्स के लिए एक प्लैटफॉर्म बनेगा जहां से वह उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब अकाउंट को साथ देख सकेंगे।

बता दें कि सनी लियोनी पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिनका ऐप बनाया गया है। वहीं एस्केपेक्स इससे पहले बॉब मार्ले, वाइक्लेफ जीन जैसे 35 सेलेब्स के ऐप बना चुके हैं। सनी लियोनी ने भारतीय टीवी स्क्रीन पर एंट्री बिग बॉस के जरिए ली थी। वह इस चर्चित रियलिटी शो के पांचवे सीजन में नजर आई थी। शो में एंट्री को लेकर हुई कई बातों के बीच उन्होंने अकेले ही शो की गिरती हुई टीआरपी को बचाया था। यह सब उनके कंट्रोवर्शियल पास्ट की वजह से था। जो उनकी एंट्री के बाद शो की टीआरपी अचानक से इतनी बढ़ गई थी। हालांकि वह शो के फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थीं। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी एक खास जगह बना ली थी। शो के कई मोमेंट्स थे जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। इनमें से एक थी उनकी पोल डांस परफॉर्मेंस। सनी ने ‘ये मेरा दीवानापन है’ गाने के रीमिक्स वर्जन पर पोल डांस किया था। सनी के एक्सप्रेशन और उनके स्टेप्स ऐसे थे कि हर कोई डांस देखकर उनका फैन हो गया था।