Sunny Deol, Pal Pal Dil Ke Paas Trailer: सनी देओल के डायरेक्शन में बनी अपकमिंग फिल्म ‘पल-पल दिल के पास’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में सनी के बेटे करण देओल मेन लीड में हैं। सनी ट्रेलर के कई सारे सीन्स में अपने पिता की तरह दिखाई दे रहे हैं। हंसना-मुस्कुराना, शरमाना और चिल्लाना तक, करण के हर एक्सप्रेशन  सनी से मेल खाते हैं। ट्रेलर के आखिरी सीन में करण इतनी जोर से चिल्लाते हैं कि उन्हें देख कर लगता है कि ये तो सनी देओल ही हैं।

करण का रोमांस करने का स्टाइल भी अपने पापा से मेल खाता है। ऐसे में स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है कि करण ने फिल्म का हीरो बनने के लिए अपने पापा की फिल्में देख देख कर खूब मेहनत की है। करण स्क्रीन पर काफी स्मार्ट लग रहे हैं। फिल्म में करण के अपोजिट मेन लीड में हैं सहर बम्बा। करण और सहर की जोड़ी ट्रेलर में काफी पसंद की जा रही है।

ट्रेलर में दिखाया जाता है, दो अजनबी एक एडवेंचर ट्रिप में मिलते हैं। लड़की खड़ूस और घमंडी है तो  वहीं लड़का काफी सीधा और सुलझा हुआ है। वह उम्मीद करता है कि ट्रिप के एंड तक लड़की सुधर जाएगी और एक  नई शख्सियत बनकर उभरेगी। होता भी ऐसा है-इस बीच दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन वह दोनों एक दूसरे को अपनी फीलिंग्स नहीं बता पाते।

अपने अपने रास्ते वापस निकल चुके दोनों  लोगों को बाद में अहसास होता है कि वह एक दूसरे के पास अपना दिल छोड़ आए हैं। जहां लड़की खुद को मनाने के लिए चीजों में अपना मन लगाने की कोशिश करती है वहीं लड़का उसे ढूंढता हुआ उसके पास आ पहुंचता है।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट भी है, लवस्टोरी है तो इसमें प्यार के दुश्मन भी होंगे। फिलहाल इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि सनी देओल ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म पल पल दिल के पास 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।

प्रियंका और निक जोनस बने Best Dressed Couple of 2019, देखें कपल की बेहतरीन तस्वीरें

(और Entertainment News पढ़ें)