Karan Deol Transformation: सनी देओल के बेटे करण देओल बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं, उनकी फिल्म सफल भले न हुई हो लेकिन उनका काम लोगों को पसंद आया। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। करण देओल ने दमदार बॉडी बना ली है और उनका लुक देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए करण देओल ने लिखा है- ‘हर अंत एक नई शुरुआत है। हर कल आज का सीक्वल है! आगे बढ़ते रहो, ऐसे ही जीत होती है।
यहां देखिए पोस्ट
करण देओल की पिता सनी देओल से तुलना
अपने फिटनेस के बारे में बात करते हुए करण देओल ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अपने जीवन के सबसे अच्छे शेप की तरफ बढ़ रहे हैं। फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन होने से जीवन के सभी पहलू बदल रहे हैं। करण का वीडियो देखकर फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएं। करण देओल की तुलना लोग सनी देओल से करने लगे। एक यूजर ने लिखा है- अब हुई न सनी देओल के बेटे वाली बात। एक ने लिखा है- अब लग रहा है मेहनत रंग लाने वाली है। फेस बिल्कुल पापा की तरह है बस थोड़ा हल्का करना होगा। एक यूजर ने करण को सनी देओल जूनियर कहा है।
करण देओल का करियर
करण देओल ने सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। करण सनी देओल के साथ ‘अपने 2’ में भी नजर आ सकते हैं।