Sunny Deol Gadar Unknown Facts: सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन, उससे पहले मेकर्स ने इसके पहले पार्ट को थिएटर्स में रिलीज करने का ऐलान किया है। ये पहली बार 15 जून, 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और इसने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया था। एक्टर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। इसका बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के साथ क्लैश हुआ था, लेकिन फिर भी दोनों मूवी ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया था। ऐसी ही कुछ और दिलचस्प बातें आपको फिल्म ‘गदर’ के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर’ की रिलीज को 22 साल हो गए हैं। लेकिन दर्शकों को इसका एक सीन आज भी याद है। हाल ही में एक बार फिर से इसका ट्रेलर वीडियो रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों की यादें ताजा हो गई। इस ऐतिहासिक हिट के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि इसकी कहानी आजादी के समय की एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। टाइम्स नाऊ नवभारत की रिपोर्ट के अनुसार, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। इसका कहानी बूटा सिंह के जीवन पर आधारित है। उन्होंने बंटवारे के समय हुए सांप्रादियक दंगों के दौरान एक मुस्लिम लड़क को बचाया था। बताया जाता है कि फिल्म की कहानी इसी बूटा सिंह की कहानी से प्रेरित है।

20 करोड़ में बनी, कमाए 140 करोड़

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर’ का बजट कुल 20 करोड़ था। लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसने वर्ल्डवाइड 140 करोड़ का कलेक्शन किया था। उस समय मूवी ने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था।

इतना ही नहीं, फिल्म का एक रिकॉर्ड सालों तक कायम रहा था और सालों बाद ‘बाहुबली’ ने उस रिकॉर्ड को तोड़ा था। बताया जाता है कि ‘गदर’ का फुटफॉल 5 करोड़ रुपए था और 16 साल के बाद प्रभास की फिल्म ने 5.75 करोड़ के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

सनी देओल नहीं थे मेकर की पहली पसंद

‘गदर’ के लिए सनी देओल निर्देशक की अनिल शर्मा की पहली पसंद नहीं थे। उनसे पहले गोविंदा को अप्रोच किया गया था। लेकिन बाद में मेकर ने अपना मन बदल लिया और तारा सिंह के लिए सनी देओल को कास्ट किया गया, जिन्होंने इस किरदार को अपने दमदार अभिनय से अमर कर दिया।

इसके अलावा फिल्म में लीड एक्ट्रेस यानी की सकीना के रोल के लिए एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। पहले इसके लिए काजोल को अप्रोच किया गया था। मगर उनका शेड्यूल काफ बिजी था। इसके बाद 500 लड़कियों का ऑडिशन सकीना के रोल के लिए लिया गया था, जिसमें अमीषा का सलेक्शन हुआ था।

‘लगान’ से हुई थी ‘गदर’ की टक्कर

इस बात को बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ भी ‘गदर’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दोनों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश नहीं हुआ था। बल्कि ये दोनों ही फिल्में हिट रही थीं। शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया था।

बेबी देओल बने थे पिता

सबसे दिलचस्प बात ये है कि बॉबी देओल का ‘गदर’ से खास कनेक्शन है। वो इसकी रिलीज के समय ही बेटे आर्यमन के पिता बने थे। इस दौरान फिल्म की हिट के साथ परिवार वालों की खुशियां डबल हो गई थी।