Sunny Deol, Making of Pal Pal Dil Ke Paas: बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल के बेटे करन देओल (Karan Deol) फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ जल्द ही फिल्मी दुनिया में एंट्री करने वाले हैं। फिल्म रिलीज को तैयार है। फिल्म को सन्नी देओल ने ही डायरेक्ट किया है। कैसे किया है इसको लेकर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसे सन्नी देओल के पिता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ‘पल पल दिल के पास'(pal pal dil ke paas) की इस मेकिंग वीडियो को खुद सन्नी देओल शूट करते नजर आ रहे हैं। एक पहाड़ी पर खड़े सन्नी खून जमा देने वाली ठंड के बीच शूट करने की चुनौतियों को बता-दिखा रहे हैं।

वीडियो के अगले हिस्से में फिल्म से जुड़े कुछ लोग दिखाई देते हैं साथ में बर्फ की पहाड़ी पर लगे छोटे-छोटे टेंट नजर आते हैं। कुछ लोग रस्सियों के सहारे पहाड़ी पर चढ़ते दिखाई देते हैं। वीडियो में पहाड़ी पूरी बर्फ से ढंकी सफेद दिखती है। वहीं वीडियो में कुछ क्रू मेंबर्स यह बताते हैं कि 34 किलोमीटर का सफर कर इस लोकेशन पर पहुंचे हैं। वहां का ऑक्सीजन लेवल भी जीरो होता है। लोग काफी गर्म कपड़े पहनने के बाद भी यह कहते हैं कि उनको सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही है और उल्टियां भी काफी आ रही है।

वीडियो के अगले हिस्से को देख आप सहम जाएंगे कि लोग अपने लिए ले गए पानी के बोतलों के देखते हैं तो वह भी जम गया होता है। लोग यह बता रहे हैं कि रातभर सो नहीं पा रहे हैं। काफी काम करना पड़ रहा है। लोग शूट के लिए भारी सामान को पहाड़ी पर चढ़ाते नजर आ रहे हैं। शूट में चुनौति और बढ़ जाती है जब हाड़कंपा देने वाली ठंड में बारिश होने लगती है। करन कहते नजर आ रहे हैं कि यहां शूट करने लायक तो नहीं है लेकिन लोकेशन काफी खूबसूरत है।

ऐसे लोकेशन के शूट के लिए करन को 10 महीने ट्रेनिंग दी गई थी। करन इस दौरान 11000 फीट की ऊंचाई से जंप करते दिखाई देते हैं। ठीक इसके बाद करन जीरो डिग्री के टेंपरेचर में तालाब में नहाने का सीन देना होता है और वह बखूबी इसे करते हैं। इसके लिए सन्नी उनको हौसला बढ़ाते हैं। कुल मिलाकर इस फिल्म को काफी चुनौतियोंभरे वातावरण और लोकेशन में शूट किया गया है। अब देखना होगा कि क्या इस मेहनत पर दर्शक अपनी पसंद कितना जाहिर करते हैं।