बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर चर्चा में है। इसे 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी स्टारकास्ट भी प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच अब एक्टर के बॉलीवुड डेब्यू को 40 साल हो गए हैं और उनकी पहली फिल्म ‘बेताब’ की रिलीज को 40 साल हो गए हैं। इस मौके पर सनी ने मूवी का एक शॉर्ट वीडियो शेयर कर पोस्ट लिखा है, ‘ना जाने कैसे 40 साल बीत गए।’ ये उनके करियर की हिट फिल्मों में से एक रही है। इस खास मौके पर आपको इसके बारे में बताते हैं…

सनी देओल की फिल्म ‘बेताब’ साल 1983 में रिलीज किया गया था। उस समय इंडस्ट्री में केवल अमिताभ बच्च और राजेश खन्ना का बोलबाला था। चंद सितारों का ही सिनेमा जगत में सिक्का चलता था। इसी बीच सनी देओल की पहली फिल्म रिलीज हुआ और इसने इतिहास रच दिया था। इसका निर्माण महज 3 करोड़ रुपए में हुआ था और इससे सनी देओल-अमृता सिंह की जोड़ी ने वो कमाल कर दिखाया था, जिसकी किसा को उम्मीद भी ना थी। मूवी ने बजट से 4 गुना ज्यादा कमाई की थी। इससे उनकी जोड़ी भी पर्दे पर छा गई थी।

फिल्म ने किया था 4 गुना कलेक्शन

सनी देओल और अमृता सिंह की फिल्म को बनाने में 3 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। कम बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा देखने के लिए मिला था। इसने 4 गुना से ज्यादा कमाई की थी। ‘बेताब’ ने 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसमें सनी देओल और अमृता सिंह के अलाना शम्मी कपूर, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ाऔर रेहाना ने अहम भूमिका निभाई थी।

सनी देओल और अमृता सिंह की रही थी अफेयर की खबरें

सनी देओल और अमृता सिंह ने इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म तो हिट रही थी और इनकी जोड़ी भी। इसके बाद इनके अफेयर की चर्चा खूब रही थी। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि दोनों ‘बेताब’ के दौरान एक-दूसरे के करीब आ गए थे। इनके रिलेशनशिप की चर्चा खूब रही थी। हालांकि, बाद में सनी ने एक्ट्रेस के संग अपने रिश्ते को पब्लिसिटी स्टंट बता दिया था। उनके इस जवाब के बाद अमृता काफी टूट गई थीं।