बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की 12 जून को पोलो खेलते समय डेथ हो गई थी। बताया गया कि उनके मुंह में मधुमक्खी घुस गई थी और इससे उनका विंड पाइप ब्लॉक हो गया था और इससे उन्हें हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अब खबर आ रही है कि संजय के Sona Comstar ब्रैंड की चेयरमैन उनकी पत्नी प्रिया सचदेव को बना दिया गया है। जिसके बाद संजय की मां रानी कपूर की तरफ से उनकी मौत और कंपनी को लेकर कई तरह के दावे किए गए हैं।
बेटे की मौत के करीब एक महीने बाद रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार कंपनी और SEBI को पत्र लिखा है और संजय कपूर की मौत को नेचुरल नहीं बताया है। उनका कहना है कि बेटे की मौत का जो कारण बताया गया है, वो सही नहीं है बल्कि बहुत कुछ छुपाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि AGM (वार्षिक आम बैठक) को शोक और उलझे हुए हालात को देखते हुए स्थगित कर देना चाहिए।
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार बोर्ड को लिखे पत्र में आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनसे कुछ दस्तावेजों पर साइन करवाए गए और उनके बेटे की मृत्यु के बाद पारिवारिक विरासत हड़पने की कोशिश की जा रही है। ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी की वार्षिक आम बैठक को स्थगित करने की मांग करते हुए रानी कपूर ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे संजय कपूर की अचानक मृत्यु के बाद शोक के दौरान उनसे कुछ दस्तावेजों पर साइन करने और कुछ चीजों के लिए दबाव डाला गया।
पत्र में उन्होंने इस चीजों का जिक्र किया है कि उन पर बिना किसी स्पष्टीकरण के दस्तावेजों पर साइन करने के लिए दबाव डाला गया और तब से उन्हें खातों और जरूरी दस्तावेजों तक नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। उन्होंने ये भी दावा किया कि कुछ लोग उनकी जानकारी या सहमति के बिना कंपनी के बोर्ड में नियुक्तियां कराने के लिए खुद को कपूर परिवार का प्रतिनिधि बता रहे हैं।
रानी ने पत्र में लिखा, “मैंने बोर्ड में आने के लिए किसी व्यक्ति को न तो सहमति दी है और न ही आधिकारिक तौर पर नॉमिनेट किया है।” रानी कपूर ने अपने पत्र में चेतावनी दी, “यदि आप इस मेल को अनदेखा करते हैं और मुझसे विचार-विमर्श किए बिना आगे बढ़ते हैं… तो मेरे पास ये मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा कि रानी कपूर ने बोर्ड से बैठक को कम से कम दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का आग्रह किया था ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि सभी आवश्यक जानकारी ठीक से एकत्र और साझा की जा सके। ये कंपनी और परिवार के नुकसान के लिए आपके द्वारा लिया गया एक जानबूझकर लिया गया निर्णय होगा।” करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक क्यों हुआ था, इसके बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…