बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, बताया गया कि उनकी मौत पोलो खेलते वक्त मधुमक्खी निगलने से हुई। जिससे उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और 53 साल की उम्र में उन्होंने दम तोड़ दिया। टेलीग्राफ ने मौके पर मौजूद लोगों के हवाले से बताया कि कपूर के अंतिम शब्द थे, “मैंने कुछ निगल लिया है।”
इससे पहले, संजय के दोस्त और बिजनेस पार्टनर सुहेल सेठ ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “संजय की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने के बाद।” द टेलीग्राफ के अनुसार, जब संजय के साथ ऐसा हुआ, तब उनकी पोलो टीम क्वीन्स कप के सहायक फाइनल में सुजान इंडियन टाइगर्स के साथ खेल रही थी। एक दोस्त ने प्रकाशन को बताया, “संजय को न केवल उनके परिवार और दोस्तों बल्कि उनके क्लब के आसपास के लोग भी बहुत याद करेंगे, उन्होंने बहुत से लोगों को रोजगार दिया और बहुत से दोस्त बनाए- वे मजेदार, दयालु और उदार इंसान थे।”
संजय कपूर का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। मगर अमेरिका से उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में थोड़ी देरी हो सकती है। संजय कपूर के ससुर अशोक सचदेव ने एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि लंदन में संजय कपूर का पोस्टमार्टम होने के बाद, कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद भी पार्थिव शरीर को भारत लाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
संजय कपूर के पास थी करोड़ों की संपत्ति
फोर्ब्स के अनुसार, संजय की अनुमानित कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर (10,300 करोड़ रुपये) है। कपूर अपने पिता सुरिंदर कपूर द्वारा 1995 में स्थापित ऑटो कंपोनेंट कंपनी सोना कॉमस्टार के निदेशक और नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन थे। संजय कपूर ने 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की। दंपति का एक बेटा और एक बेटी है। 2014 में, उन्होंने अलग होने का फैसला किया और 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। 2017 में, उद्योगपति ने प्रिया सचदेव के साथ तीसरी बार शादी की। उन्होंने अपनी पिछली शादी से उनकी बेटी को गोद लिया और दोनों का एक बेटा है।