Sunil Grover Viral Video: टीवी और फिल्मों के पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) लाखों दिलों की धड़कनों पर राज करते हैं। उनकी कॉमेडी और अदायगी को लोग काफी पसंद करते हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ में उनके रोल डॉ. गुलाटी को काफी याद किया जाता है। ऐसे में फैंस उनके बारे में हर पल के अपडेट्स जानने के लिए बेताब रहते हैं। क्योंकि अभी वो कपिल शर्मा के साथ भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? सवाल खड़ा हो रहा है कि उनके पास क्या कोई काम नहीं है?

दरअसल, सुनील ग्रोवर का स्क्रीन से दूर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो ठेले पर भुट्टा भूनते और फल बेचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक्टर ने खुद के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में उनका हाल देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके हाल बदहाली में बीत रहा है। इसमें उनके साथ एक महिला भी नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्टर ने लिखा, ‘नए मिशन की तलाश में हूं।’ इस पर लोगों के खूब रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं।

लोग ऐसे कर रहे कमेंट्स

अगर सुनील के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘अरे सुनील सर कपिल के शो में आप कब वापस आएंगे।’ दूसरे ने लिखा, ‘भईया भुट्टे कैसे दिए?’ तीसरे ने लिखा, ‘मशहूर गुलाटी वाली विग ओर पहन लेते।’ चौथे ने लिखा, ‘कितने का दिया साहब।’ लोग इसी तरह से उनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

पहले प्याज बेचते दिखे थे सुनील ग्रोवर

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर का ऐसे काम करते हुए कोई पहली बार वीडियो या फोटो सामने नहीं आई है। इससे पहले उन्हें फुटपाथ पर प्याज बेचते हुए देखा गया था। उस समय उनकी वो तस्वीर देखकर लोग शॉक्ड हो गए थे कि आखिर पर्दे से दूर वो ये काम करने पर क्यों मजबूर हैं? हालांकि, वो उनके किसी शो का हिस्सा था।

बहरहाल, अगर सुनील ग्रोवर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ (Jawan) में नजर आने वाले हैं। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फैंस इस मूवी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।