Suniel Shetty Untold Story: 90 के दशक के बेहतरीन एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘डांस दीवाने सीजन 4’ में नजर आ रहे हैं। वो इस शो में बतौर जज दिखाई दे रहे हैं। इस डांस रियलिटी शो को शनिवार और रविवार रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाता है। शो में मजेदार डांस के साथ-साथ दिलचस्प किस्से और कहानियां भी सुनने के लिए मिलते हैं। कभी कंटेस्टेंट्स सुनाते हैं तो कभी जजेस। इसी बीच सुनील शेट्टी ने ‘डांस दीवाने’ के मंच पर अपने दोनों बच्चों अहान और अथिया से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके दोनों बच्चे एक्टिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो वो काफी डर गए थे। चलिए बताते हैं इसकी वजह एक्टर ने क्या बताई है।

‘डांस दीवाने’ के सेट पर सुनील शेट्टी ने माधुरी दीक्षित से बात करते हुए बताया कि जब उनके बच्चे उनसे कहते थे कि वो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं तो वो इसे पचा नहीं पाते थे। सुनील कहते हैं कि अगर बच्चे कला की दुनिया में करियर में बनाना चाहते हैं तो उन्हें पेरेंट्स सपोर्ट नहीं करते हैं। लेकिन अब जब डांस रियलिटी शोज सामने आ रहे हैं तो उसकी सोच में बदलाव भी आ रहे हैं। अथिया और अहान के एक्टिंग में करियर बनाने के फैसले से सुनील शेट्टी काफी परेशान थे।

दोनों बच्चों के एक्टिंग करियर के खिलाफ थे सुनील शेट्टी?

सुनील शेट्टी ने शो में आगे बताया था कि ऐसा नहीं वो उनके एक्टिंग में करियर बनाने के फैसले के खिलाफ थे। एक्टर बताते हैं कि बच्चों को लेकर उन्हें डर था कि क्या वो ऐसा कर पाएंगे? क्या वो असफलता को संभाल पाएंगे? सुनील शेट्टी की मानना है कि सफलताओं को तो आसानी से संभाला जा सकता है लेकिन असफलता नहीं।

आपको बता दें कि अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ एक्टिंग में करियर शुरू किया था। इसके बाद वो ‘नवाबजादे’, ‘मुबारकां’, और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नजर आईं। लेकिन, उनकी एक भी फिल्म हिट नहीं रही, जिससे उनका करियर चल सके। फिर उन्होंने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर ली। अब वो अपनी मैरिड लाइफ को इन्जॉय कर रही हैं। वहीं, सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने 2018 में फिल्म ‘तड़प’ से एक्टिंग में कदम रखा था। इसमें वो तारा सुतारिया के साथ रोमांस करते नजर आए थे। उनकी पहली ही फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।