सुकेश चंद्रशेखर जेल में है। वो 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद है और वहां से अक्सर चर्चा में रहता है। वजह है कि एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस के लिए फिर से लेटर लिखा है। सुकेश ने कोई पहली बार नहीं बल्कि पहले भी वो कई बार एक्ट्रेस के लिए लेटर लिख चुका है और जैकलिन के लिए अपना प्यार बयां करता रहा है। ऐसे में अब क्रिसमस के मौके पर महाठग ने लिखा कि उसे उनका सांता बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उसका ये क्रिसमस स्पेशल मैसेज वायरल होने लगा है, जिसकी चर्चा जोरों पर हो रही है। चलिए बताते हैं इसके बारे में…
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलिन के लिए क्रिसमस के मौके पर लेटर लिखा है। उसने एक्ट्रेस को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि एक-दूसरे के साथ के बिना एक और खूबसूरत साल और सबसे पसंदीदा फेस्टिवल गुजर रहा है। उसने लिखा कि वो भले ही दूर है मगर उनकी आत्माएं जुड़ी हुई हैं। सुकेश ने लिखा कि क्रिसमस की बधाई देते समय वो दोनों के हाथ पकड़कर उनकी आंखों में देखना फील कर सकता है।
सुकेश ने अपने लेटर में आगे लिखा कि वो उन्हें केवल एक वाइन की बॉटल से नहीं चौंका रहा है। उसने क्रिसमस के मौके पर जैकलिन को फ्रांस में एक अंगूर का बाग गिफ्ट में देने का दावा किया है और कहा कि यहां के बारे में एक्ट्रेस ने कभी ख्वाब देखे थे। सुकेश ने लिखा कि उसे एक्ट्रेस का सांचा बनने से कोई रोक नहीं सकता है और आज उनकी ख्वाहिश को हकीकत में बदल रहा है। एक्ट्रेस को उनका क्रिसमस गिफ्ट आज तोहफे में दिया है। इसे उसने 107 साल पुराना बताया है। इसमें एक खूबसूरत टस्कन शैली का घर है। इसे जैकलिन के लिए उसने क्रिसमस का शानदार गिफ्ट बताया है। उसने उम्मीद जताई कि ये तोहफा एक्ट्रेस को काफी पसंद आएगा।
तुम मेरी जिंदगी का बड़ा क्रिसमस गिफ्ट हो- सुकेश
इसके साथ ही सुकेश ने अपने लेटर में जैकलीन को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा क्रिसमस गिफ्ट बताया और कहा कि उनके प्यार को किसी चीज से बदला नहीं जा सकता है। महाठग ने लिखा कि इस खूबसूरत मौके पर उनके बिना है और ये इसे सिर्फ उसने अपना और उनका प्यार बताया है। उसने जानकारी दी कि वाइनयार्ड का नाम बदलकर ‘द वाइन ऑफ लव जैकलिन फर्नांडीस’ कर दिया गया है।
‘पेंडिंग हग्स और किसेज का इंतजार नहीं कर पा रहा’
अंत में सुकेश ने जैकलिन फर्नांडीस के लिए लिखा कि उसे उम्मीद है कि एक्ट्रेस को ये गिफ्ट में अंगूर का बाग पसंद आएगा। उसने इच्छा जाहिर की कि वो इस अंगूर के बाग में एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर आस-पास घूमना चाहता है। उसने ये भी लिखा कि दुनिया को वो एक्ट्रेस के प्यार में क्रेजी लग सकता है और इसे उसने सही ठहराया कि वो सच में जैकलिन के प्यार में क्रेजी है। उसने आगे अंत में जैकलिन को अपना इंतजार करने के लिए कहा और लिखा कि एक दिन दुनिया दोनों को साथ में देखेगी। उसने प्यार का भी इजहार किया कि वो उनसे प्यार करता है। महाठग ने कहा कि वो एक्ट्रेस की ओर से तीन पेंडिंग हग्स और किसेज का इंतजार नहीं कर पा रहा है। उसने अंत में कहा कि उसे एक्ट्रेस का याद बहुत सता रही है।
सुकेश चंद्रशेखर के क्रिसमस पर लिखे लेटर के बारे में तो आपने पढ़ लिया। इसके साथ ही आप उसके एक और लेटर के बारे में पढ़ सकते हैं जब उसने एक्ट्रेस के लिए लिखा था कि दिन रात काटना उसके लिए काफी मुश्किल हो रहा है।
