बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। सुहाना खान बी-टाउन के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना की फैंन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर लाखों लोग इन्हें फॉलो करते हैं।
इन दिनों सुहाना अपनी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के साथ दुबई में हैं। जहां से उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसमें सुहाना और शनाया साथ में पार्टी करनी नजर आ रही हैं। इन दोनों स्टारकिड्स के साथ अमेरिकी सुपरमॉडल केंडल जेनर भी पार्टी शामिल हुई थीं।
दुबई में केंडल जेनर की पार्टी में शामिल हुई सुहाना और शनाया
दरअसल अमेरिकी सुपरमॉडल और बिजनेस वुमेन केंडल जेनर ने दुबई के अटलांटिस द रॉयल होटल में केंडल जेनर ने अपनी टकीला ब्रांड के लॉन्च के अवसर पर एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में सुहाना खान और शनाया कपूर को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था।
इस पार्टी की कुछ तस्वीरें शनाया कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इस दौरान सुहाना खान पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई। जबकि शनाया कपूर रेड स्ट्रैपलेस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सुहाना और शनाया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं इस पार्टी में गौरी खान, महीप कपूर, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर और फराह खान भी इस पार्टी का हिस्सा बने

कौन हैं केंडल जेनर
बता दें कि केंडल जेनर मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल किम कार्दशियन और काइली जेनर की बहन हैं। केंडल अमेरिका के मशहूर सेलेब्स में से एक हैं। केंडल जेनर की गिनती अमेरिका की रनवे मॉडल्स में होती है। केंडल का नाम साल 2017 और 2018 की फोर्ब्स की सूची में सबसे ज्यादा कमाने वाली मॉडल्स की लिस्ट में था। केंडल जेनर लव मैंगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाने को लेकर काफी चर्चा में आई थीं।
बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं सुहाना खान
सुहाना खान जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर इसी साल रिलीज होगी। ये फिल्म मशहूर कॉमिक आर्चीज पर आधारित है। इस फिल्म में खुशी कपूर, अगस्त्या नंदा, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी अहम भूमिका में हैं। वहीं शनाया कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘बेधड़क’ में नजर आएगी।