90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री को साल 1994 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ के लिए जाना जाता है। इस मूवी से वो रातों रात लाइमलाइट में आ गई थीं। एक्ट्रेस अपने इंटरव्यू में पहले बता चुकी हैं कि जब उन्हें नेम और फेम मिला तो वो इससे पहली बार में परेशान होने लगी थीं। इसी बीच अब सुचित्रा ने खुलासा किया है कि वो बर्लिन में होने वाली न्यूड पार्टी का हिस्सा हो चुकी हैं। वो यहां ये सोच कर गई थीं कि कुछ अच्छा अनुभव मिलेगा। लेकिन कुछ ऐसा हो गया कि वो वहां से तुरंत ही बाहर भाग गई थीं। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।

दरअसल, ‘कभी हां कभी ना’ फेम एक्ट्रेस ने 14 जुलाई को एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘बर्लिन में एक बॉडी पॉजिटिव/नेकेड पार्टी में पहुंची। मुझे वो कहावत याद आ गई कि इतने भी खुले दिमा के मत बनो कि दिमाग ही बाहर गिर जाए। हमेशा एक देसी गर्ल रहूंगी। नहाने की जरूरत महसूस हो रही है और गायत्री मंत्र का जाप करना पड़ेगा। बाप रे।’ ऐसे में अब उन्होंने न्यूड पार्टी में शामिल होने के अनुभव के बारे में बॉलीवुड हंगामा से बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वो यहां पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए पहुंची थीं। उनका उद्देश्य बॉडी पॉजिटिविटी को प्रमोट करना था और शरीर को लेकर होने वाली चिंता को दूर करना होता है।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने तो उस समय सोचा कि चलो इसे एक्सपीरियंस करते हैं। वो एक्साइटेड होकर वहां चली तो गईं मगर कुछ देख नहीं पाईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया कि पार्टी एक बार में चल रही थी, जो कि उनके एक दोस्त के दोस्त का था। उन्हें भी उस गेस्ट लिस्ट में शामिल किया गया था। सुचित्रा ने कहा कि वो वहां चली तो गईं लेकिन अंदर पहुंचते ही वहां का नजारा देख शॉक्ड रह गईं और तुरंत वहां से भाग गईं। क्योंकि उनका मानना है कि वो एक देसी लड़की हैं। उन्हें किसी के प्राइवेट पार्ट नहीं देखने थे।

20 मिनट तक रहीं पार्टी में

इतना ही नहीं, सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने आगे बताया कि न्यूड पार्टी के पीछे अच्छी मंशा होती है। ये मजे और पॉजिटिव चीजों के लिए था। एक्ट्रेस ने बताया कि वल्गर जरा भी नहीं था। लेकिन उनका मानना है कि भारतीय होने के नाते हम अपने शरीर को लेकर सचेत रहते हुए बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां चीजों को संभालना और छिपाना सिखाया जाता है। वो इस पार्टी में करीब 20 मिनट से आधे घंटे तक ही रही थीं। ये पार्टी पूरी रात थी। यहां बुलाने पर ही जाना होता है। सुचित्रा ने अंत में कहा कि उन्हें मजा तो आया मगर वो देसी गर्ल हैं।