Star Screen Awards Winner 2019: कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल बॉलीवुड स्टार्स पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। एक बार फिर से रंगोली ने आलिया भट्ट को निशाने पर ले लिया है। रंगोली ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया जिसमें आलिया भट्ट को जल्दी जल्दी अवॉर्ड ले जाते देखा जा रहा था। रंगोली के मुताबिक- आलिया इवेंट शुरू होने से पहले ही इस अवॉर्ड को अपने साथ घर लेकर जाती दिखीं।
इसके बाद रंगोली ने आलिया को ट्रोल करते हुए ये वीडियो शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो को रीट्वीट किया। साथ ही अवॉर्ड फिक्सिंग को लेकर लिखा- ‘चलो इतनी ईमानदारी तो है कि ये काम छुप के कर रही हो। सबके सामने नहीं। अच्छा लगा कुछ तो बचा है अंदर अभी भी जो रोक रहा है।’
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2019 का बिग इवेंट हुआ जिसमें आलिया भट्ट को भी नॉमिनेट किया गया था। बीती रात 8 दिसंबर को आयोजित इस इवेंट में ढेरों सितारे देखे गए। इस गाला नाइट में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, तापसी पन्नू, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, रेखा, शिल्पा शेट्टी और कृति सेनन शामिल थे। इस दौरान आलिया को Best Actor Female Popular – Alia Bhatt – Gully Boy के लिए अवॉर्ड दिया गया।
पर इससे पहले ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया। वीडियो में आलिया जल्दी जल्दी में अपनी गाड़ी की तरफ अवॉर्ड हाथ में लेकर बढ़ रही हैं। वहीं पीछे से आवाज आती है- ‘अभी नहीं डालोगे ना मनोज?’ इसके बाद जवाब में कहा जाता है ‘नहीं एक घंटे बाद।’ बाद में कहा जाता है कि नहीं ‘8 बजे के बाद।’ देखें वीडियो:-
Chalo itni honesty toh hai ki yeh kaam chup ke kar rahi ho, sabke samne nahin, achcha laga kuch toh bacha hai andar abhi bhi jo rok raha hai https://t.co/bF8jlSgp6E
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 8, 2019
इस वीडियो पर लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। ट्विटर पर लोग कहने लगे- ‘हमें हर साल बेवकूफ बनाया जाता है और हम बन जाते हैं।’ तो किसी ने लिखा- इतना बड़ा छल, कोई बोला- ‘शर्म आनी चाहिए’।