Kumkum Bhagya Actress Sriti Jha: जी टीवी का शो ‘कुमकुम भाग्य’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। लोगों के बीच लोकप्रियता होने के कारण शो के स्टार्स भी काफी पॉपुलर हैं। शो में प्रज्ञा का रोल अदा करने वालीं अभिनेत्री सृति झा को लोग खूब पसंद करते हैं। शो में प्रज्ञा की सादगी और समझदारी ने फैन्स का दिल जीत लिया है। वहीं सृति झा यानि प्रज्ञा रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैन्स का कहना है कि उन्होंने आग लगा दी है।

तस्वीर में सृति झा बिकनी पहने बीच के किनारे आराम करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में सृति के साथ उनकी दोस्त भी है। फोटो के साथ कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा- हैप्पी प्लेस। तस्वीर में सृति बीच किनारे रिलैक्स करते हुए काफी खुश नजर आ रही हैं। टीवी पर हमेशा ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली सृति का ग्लैमरस अवतार देखकर फैन्स बेहद खुश हैं। एक यूजर ने लिखा- ओएमजी, आग, बहुत खूबसूरत। वहीं एक अन्य यूजर लिखता है- किसको मारने का इरादा है। वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- कोई प्लीज फायर बिग्रेड को फोन लगा दो। ये दोनों प्यारी लड़कियां हर तरफ आग लगा रही हैं।

सृति झा की इस तस्वीर को 34 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं और कमेंट्स की संख्या हजारों के पार है। सृति झा अपने बिजी शेड्यूल और शूटिंग से समय निकालकर सोशल मीडिया पर भी काफी समय बिताती हैं। यही कारण है कि एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जबकि सृति केवल 712 यूजर्स को फॉलो करती हैं। सृति को ‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा ‘बालिका वधू’, ‘जिया जले’, ‘ज्योति’ और ‘रक्त संबंध’ जैसे अन्य टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)