बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) से जुड़े किस्से साझा करती रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में बताया कि किस तरीके से एक बार श्रीदेवी के साथ इटली में मारपीट हो गई थी। जब बोनी कपूर ( Boney Kapoor) को इस घटना का पता लगा तो वह गुस्से में आग बबूला हो गए थे।
श्रीदेवी (Sridevi) के साथ इटली में क्या हुआ था?
वोग (Vogue) को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी इटली गई हुई थीं। वहां वह एक लोकल शख्स के साथ एक फर्नीचर की दुकान में शॉपिंग के लिए गईं। दुकान में एक इटालियन आदमी से उनकी किसी बात पर बहस हो गई और उस आदमी ने श्रीदेवी पर हाथ छोड़ दिया। अचानक इस घटना से श्रीदेवी स्तब्ध रह गईं। उन्होंने बोनी कपूर को खबर दी।
बोनी कपूर फौरन इटली रवाना हो गए थे:
जाह्नवी ने बताया कि उन दिनों बोनी कपूर मुंबई में मुंबई में ही थे। जब उन्हें श्रीदेवी के साथ हुए हादसे की खबर मिली तो वह आग बबूला हो गए और फौरन मुंबई से इटली रवाना हो गए। आपको बता दें कि फरवरी 2018 में श्रीदेवी की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनकी दो बेटियां हैं जाह्नवी और खुशी कपूर।
जाह्नवी हाल ही में पिता बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘मिली’ (Mili) में नजर आई थीं। आने वाले दिनों में वरुण धवन के साथ उनकी फिल्म ‘बवाल’ और राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr and Mrs Mahi ) आने वाली है।
श्रीदेवी को बोल्ड एक्ट्रेस का तमगा पसंद नहीं आया था
आपको बता दें कि श्रीदेवी (Sridevi) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। 80 के दशक में जब वह करियर की उंचाई पर चढ़ रही थीं तब उनको एक वर्ग ने बोल्ड एक्ट्रेस का तमगा दे दिया गया था। यह बात उन्हें पसंद नहीं आई थी। बाद में अभिनेत्री ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि जब लोग उनके बारे में इस तरह की बातें करते थे तो बहुत बुरा लगता था।