दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी और बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की शादी को 18 साल हो चुके हैं। बॉलीवुड की दुनिया से दूर रिद्धिमा के सफल ज्वेलरी डिजाइनर हैं। वह जाने माने ब्रांड ‘आर ज्वेलरी’ की मालकिन हैं। रिद्धिमा कपूर भले ही अपने परिवार की तरह इंडस्ट्री का हिस्सा ना हो लेकिन वह अकसर लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में रिद्धिमा ने अपनी शादी के कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। रिद्धिमा ने इसी के साथ अपनी भाभी आलिया भट्ट की भी खूब तारीफ की है।
दरअसल रिद्धिमा साहनी ने हाल ही में ‘गलाटा इंडिया’ को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी शादी में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने खुद लोगों को ड्रिंक्स सर्व की थी। रिद्धिमा खुद को सलमान खान का बहुत बड़ा फैन मानती हैं। उन्हें ड्रिंक्स सर्व करता देखकर वह हैरान रह गई थीं। रिद्धिमा ने उस पल को याद करते हुए सलमान खान के इस गेस्चर को बहुत प्यारा बताया। हालांकि, सलमान को ड्रिंक परोसते देख मेहमान अपनी ड्रिंक्स फेंक दे रहे थे और सलमान से और डालने को बोल रहे थे। हर कोई ड्रिंक्स मांग रहा था। इसके बाद ऋषि कपूर को सलमान खान को वहां से निकालने के लिए आना पड़ा था।
उन्होंने आगे बताया कि उनकी शादी का सबसे यादगार पल उनका संगीत था। संगीत सेरेमनी के बारे में बात करते हुए रिद्धिमा ने बताया कि कैसे बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने उनकी शादी में परफॉर्मेंस दी थी। श्रीदेवी, सलमान खान, शाहरुख ने सिर्फ उनके पिता ऋषि कपूर के कारण परफॉर्म किया था। उन्होंने कहा कि फैंस ही नहीं स्टार्स के बीच में भी वो फेमस थे और लोग उन्हें प्यार करते थे। स्टार्स ने ये सब खुद किया, जो काफी मजेदार था। रिद्धिमा ने कहा कि हर किसी को बहुत मजा आया। जिन सभी सितारों ने परफॉर्म किया, उन्होंने इसे दिल से किया क्योंकि उनके लिए भी यह घर की बात थी। वहां वह सब उनके परिवार की तरह थे।
बता दें कि रिद्धिमा और भरत की मुलाकात लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी। 4 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने साल 2006 में शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी है जिनका जन्म साल 2001 में हुआ था। उसका नाम समारा रखा है।