समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आईपी सिंह ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की तुलना शोले फिल्म के जेलर से की है और कहा है कि अब उनके साथ कोई नहीं रह गया है। साथ ही सपा नेता ने बसपा के विधानसभा सीटों और लोकसभा सीटों को लेकर भी चुटकी ली है। आईपी सिंह ने मायावती पर तंज़ कसते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट्स किए हैं।
उन्होंने अपने एक ट्वीट ने लिखा, ‘शोले फिल्म में जेलर कहता है कि थोड़े लोग दाएं जाओ, थोड़े लोग बाएं जाओ, शेष मेरे पीछे आओ। जब जेल पीछे मुड़कर देखता है तो उसके पीछे कोई नहीं बचता। यही हाल बहन मायावती जी का है।’
आईपी सिंह ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि बसपा के लोकसभा में 10 सांसद उनकी पार्टी की मदद से बने हैं। उन्होंने लिखा, ‘गजब की विडंबना है – BSP के विधानसभा में 5 विधायक हैं और लोकसभा में सपा की मदद से 10 सांसद।’
शोले फ़िल्म में जेलर कहता है थोड़े लोग दाएं जाओ और थोड़े लोग बाएं जाओ शेष मेरे पीछे आओ।
जब जेलर मुड़कर पीछे देखता है तो उसके पीछे कोई नही बचता है।
यही हाल बहन मायावती जी का है।— I.P. Singh (@IPSinghSp) June 5, 2021
गजब की विडंबना है-
BSP के विधानसभा में 5 विधायक हैं और लोकसभा में सपा की मदद से 10 सांसद।— I.P. Singh (@IPSinghSp) June 5, 2021
आपको बता दें कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पिछला लोकसभा चुनाव सपा और बसपा ने मिलकर लड़ा था। आईपी सिंह के ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चौधरी मुन्ना नाम से एक यूजर ने आईपी सिंह की जवाब दिया, ‘अखिलेश यादव जी की सबसे बड़ी भूल थी बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना। बसपा अपने राजनीतिक पतन की राह पर है।’
वहीं श्रीनिवास भारती नाम से एक यूजर ने लिखा, ‘चुनाव आया नहीं और शुरू हो गया एक दूसरे पर आरोप लगाना। शायद आप भूल गए हैं कि आपकी पार्टी और बसपा दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़े हैं।’ मनीराम नाम से एक यूजर ने आईपी सिंह पर तंज कसते हुए लिखा, ‘मायावती जब बीएसपी में जाएं तो बुआ और जब बीजेपी में जाएं तो शोले बन गईं।’
सविता सिंह सिकरवार ने मायावती पर तंज़ कसते हुए आईपी सिंह को जवाब दिया, ‘बहनजी को अब मोहमाया राजनीति से हटा लेना चाहिए, नए बच्चों को आने देना चाहिए।’
अजय सिंह नाम से एक यूजर ने लिखा, ‘जब वफादार लोगों को पार्टी से निकाल देंगी तो यही हाल होगा सर।’ आशुतोष नाम से एक यूजर ने समाजवादी पार्टी की लोकसभा सीटों पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘बसपा की मदद से सपा के 5 सीट।’